150 ओवर फील्डिंग...केएल राहुल ने जिम्बाब्वे सीरीज़ के बाद अपनी फिटनेस को लेकर कही बड़ी बात
लंबे समय के बाद मैदान पर वापस लौटे हैं राहुल.

केएल राहुल (KL Rahul). जिम्बाब्वे दौरे पर इंडियन टीम के कप्तान. IPL 2022 के बाद से ही राहुल इंजर्ड थे. IPL में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कैप्टन राहुल ने पहले इंडिया-साउथ अफ्रीका सीरीज़ मिस की. उसके बाद इंग्लैंड और फिर वेस्टइंडीज़ दौरे से भी वो बाहर हो गए. हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने वापसी की और सीरीज़ के तीनों मुकाबलों में टीम को लीड किया.
इस दौरान वो बैटिंग में कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने फील्डिंग के दौरान मैदान पर पूरा वक्त बिताया. और ये उनकी फिटनेस की चिंता कर रहे भारतीय क्रिकेट फ़ैन्स के लिए एक अच्छी ख़बर है. सीरीज़ जीत के बाद राहुल ने भी अपनी फिटनेस पर बात की. उन्होंने कहा,
# Shubhman की हुई तारीफ‘मैदान पर वापसी करके काफी खुश हूं. मैंने पूरी सीरीज़ के दौरान लगभग 150 ओवर फील्डिंग की, तो बॉडी भी अच्छा महसूस कर रही है. कुछ महीनों के बाद मैदान पर वापसी से थकावट तो हुई है, लेकिन हम सब भारत के लिए खेलते हुए यही करना चाहते हैं. मैंने इस मैच में क्रीज़ पर भी अच्छा समय गुजारा और बैंटिग के दौरान काफी बेहतर लगा. मैंने कुछ बड़े शॉट्स भी लगाए तो हम इस कॉन्फिडेंस का उपयोग अगली सीरीज में करेंगे.’
इसके साथ ही राहुल ने शानदार फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल की तारीफ़ करते हुए कहा,
# नर्वस नहीं थे KL Rahul‘शुभमन गिल ने पूरी सीरीज़ में शानदार बल्लेबाजी की. इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ और उससे पहले IPL में भी कमाल की बल्लेबाजी की थी. वो बल्लेबाजी के दौरान जिस तरह के शॉट्स लगाते हैं उसे देखना बड़ा अच्छा लगता है. उसने अपनी फॉर्म को यहां भी जारी रखा, जिसे देखकर काफी अच्छा लगा. उन्हें ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपनी बैटिंग में सुधार किया, वो देखकर काफी अच्छा लगा.’
सिकंदर रजा और ब्रैड इवांस की जोड़ी ने बड़ी साझेदारी कर एक समय मैच को जिम्बाब्वे के पाले में कर दिया था. लेकिन पहले इवांस और फिर सिकंदर रजा के आउट होने से मैच फिर से भारत के कब्जे में आ गया. इसे लेकर राहुल ने कहा,
'मैच के बारे में कहूं तो मैं नर्वस नहीं था. लेकिन रजा और इवांस मैच को क़रीब लेकर गए थे. हालांकि यह अच्छा रहा है कि हमें चुनौती मिली और गेंदबाजों की परीक्षा हुई. उन्होंने इस मैच को अंत तक खींचा. हम इस गमे को पहले ही खत्म करना चाहते थे.'
केएल राहुल की बात की जाए तो उन्होंने तीन मैच की सीरीज़ में कुल 31 रन बनाए. पहले मुकाबले में वो जहां ज़ीरो तो दूसरे में महज़ एक रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं तीसरे मुकाबले में उन्होंने 30 रन की पारी खेली थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे आने वाली सीरीज़ में राहुल कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं.
कैसे हुई एशिया कप टूर्नामेंट की शुरुआत?

