The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs NZ T20 World Cup 2026 final How much prize money will India receive?

भारत वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीता, सबको मेडल मिले, अब ICC से झोली भरकर पैसा भी मिला

T20 World Cup 2026 के फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. इतना बड़ा टूर्नामेंट जीतने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि टीम को ट्रॉफी और मेडल के अलावा क्या मिला? माने कुछ पइसा मिला या नहीं? इसका जवाब हां है.

Advertisement
pic
9 मार्च 2026 (अपडेटेड: 9 मार्च 2026, 08:06 AM IST)
IND vs NZ T20 World Cup 2026 final How much prize money will India receive?
सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को 6,75,000 डॉलर, यानी 6.20 करोड़ रुपये मिले. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडियन टीम ने T20 World Cup 2026 का खिताब जीत लिया है. फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. इतना बड़ा टूर्नामेंट जीतने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि टीम को ट्रॉफी और मेडल के अलावा क्या मिला? माने कुछ पइसा मिला या नहीं? इसका जवाब हां है. कितना पैसे मिला, ये भी बताते हैं.  

दरअसल, इस बार T20 वर्ल्ड कप की इनाम राशि पहले से ज्यादा थी. ICC ने कुल 11.25 मिलियन डॉलर (लगभग 101 करोड़ रुपये) का प्राइज पूल रखा था. यानी सभी टीमों को इसी में से पैसा दिया जाना था. हर टीम को बेसिक इनाम के तौर पर 1.12,500 डॉलर (करीब 1.03 करोड़ रुपये) मिले. साथ ही हर जीते हुए मैच के लिए अतिरिक्त 31,154 डॉलर (लगभग 28.64 लाख रुपये) दिए गए.

फाइनल जीतने वाली टीम भारत को विजेता के रूप में 23,40,000 डॉलर (करीब 21.5 करोड़ रुपये) मिले हैं. वहीं रन-अप न्यूजीलैंड को 11,70,000 डॉलर (लगभग 10.75 करोड़ रुपये) का इनाम मिला.

टूर्नामेंट में अलग-अलग नंबर पर फिनिश करने वाली टीमों को भी पैसा मिला. वो इस प्रकार है-

सेमीफाइनल हारने वाली टीमें: 6,75,000 डॉलर (6.20 करोड़ रुपये)  
5 से 8 स्थान: 2,70,000 डॉलर (2.48 करोड़ रुपये)  
9 से 12 स्थान: 1,35,000 डॉलर (1.24 करोड़ रुपये)  
13 से 20 स्थान: 1,12,000 डॉलर (1.03 करोड़ रुपये)

टूर्नामेंट 8 मार्च 2026 को खत्म हुआ. फाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. जबकि संजू सैमसन को पूरे टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट) का खिताब मिला.

भारत की शानदार परफॉर्मेंस

फाइनल मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए. ये T20 वर्ल्ड कप फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ 89 रन बनाए और अभिषेक शर्मा ने 52 रनों की पारी खेली. दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी.

जवाब में न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन वो 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गए. जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने पहली ही गेंद पर रचिन रविंद्र को आउट किया और कुल 4 विकेट लिए. टिम साइफर्ट ने 52 रन बनाए, और मिचेल सैंटनर ने 43 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बैटर नहीं चला.

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()