इंडियन क्रिकेट फैंस के लिए Ind vs NZ पहले टेस्ट मैच का निराशाजनक अंत हुआ है. एकवक्त पर भारत इस मैच को जीतता दिख रहा था. लेकिन किवी टीम के बल्लेबाज़ रचिनरविन्द्र और एजाज़ पटेल की पारियों और खराब रौशनी के चलते टीम इंडिया मैच को जीतनेसे चूक गया. हालांकि फिर इस मैच में टीम इंडिया के स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ने एककीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. अश्विन भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट निकालने वालेतीसरे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को पीछेछोड़ दिया है. साथ ही भारत के लिए ऑफ-स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा विकेट वाली लिस्टमें वो टॉप पर पहुंच गए हैं. अश्विन ने न्यूज़ीलैंड के ओपनर टॉम लेथम का विकेटनिकालते ही ये कारनामा कर दिया. न्यूज़ीलैंड की पारी के 55वें ओवर में आर. अश्विनने सेट बल्लेबाज टॉम लेथम को 52 रन पर पवेलियन भेज दिया. भारत के लिए ये बहुत बड़ाऔर ज़रूरी विकेट था. टॉम लेथम अच्छी लय में बल्लेबाज़ी कर रहे थे. पहली पारी मेंउन्होंने 95 रन बनाए थे. और इस पारी में केन विलियमसन के साथ 116 गेंद में 39 रन कीसाझेदारी बना ली थी. #अश्विन से आगे कौन है? अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में टॉम लेथमका विकेट निकालकर अपने नाम 418 विकेट कर लिए हैं. ये विकेट उन्होंने 80 मैच मेंपूरे किए हैं. भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में अब अश्विन से ऊपर पूर्व स्पिनर अनिलकुंबले और पूर्व तेज गेंदबाज़ कपिल देव हैं. पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले के नाम सबसेज्यादा 619 विकेट हैं. ये विकेट उन्होंने 132 मैच में हासिल किए है. वहीं दूसरेनंबर पर वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन कपिल देव हैं. जिन्होंने 131 मैच में 434 विकेटअपने नाम किए हैं.Most Test wickets for India 619 - Anil Kumble (132 mts) 434 - Kapil Dev (131mts) 418*- R Ashwin (80 mts) 417 - Harbhajan Singh (103 mts)#IndvNZ#IndvsNZ#NZvInd #NZvsInd— Mohandas Menon (@mohanstatsman) November 29, 2021 इसके साथ ही अश्विन ने एकरिकॉर्ड और बनाया है. वो भारतीय ऑफ- स्पिनरों वाली लिस्ट में सबसे ज़्यादा विकेटलेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में उनसे आगे तो कोई भारतीय नहीं लेकिन पीछे417 विकेट के साथ हरभजन सिंह, 189 विकेट के साथ इरापल्ली प्रसन्ना, 156 विकेट केसाथ एस. वेंकटाराघवन और 102 विकेट के साथ शिवलाल यादव हैं. Most wickets by Indianoff-spinners in Test cricket: 418* - R Ashwin 417 - Harbhajan Singh 189 -Erapalli Prasanna 156 - S Venkataraghavan 102 - Shivlal Yadav#INDvNZ — KausthubGudipati (@kaustats) November 29, 2021 #टॉम लेथम के नाम भी दर्ज हुआ रिकॉर्ड?अश्विन के रिकॉर्ड से आगे दिन के एक और रिकॉर्ड की बात करें तो 52 रन पर अपनी विकेटगंवाने वाले टॉम लेथम भारत में भारत के खिलाफ दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वालेतीसरे किवी खिलाड़ी बन गए हैं.New Zealand players to score fifty-plus runs in both the innings against Indiain India in a Test match:Nathan Astle, Ahmedabad, 2003 Craig McMillan, Ahmedabad, 2003 Tom Latham,Kanpur, 2021*#INDvNZ — Umang Pabari (@UPStatsman) November 29, 2021 उनसे पहले येकारनामा 18 साल पहले हुआ था. जब 2003 में न्यूज़ीलैंड की टीम भारत का दौरा करने आईथी. उस दौरे पर दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले गए थे. पहला टेस्ट मैचअहमदाबाद में खेला गया और इसी मैच में नैथन एस्टल और क्रैग मैकमिलन ने दोनोंपारियों में अर्धशतक लगाया था.