The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ind vs NZ Men In Blue have to worry about past record before taking the field against Kiwis in Dharamshala

Ind vs NZ जीतने पर रोहित शर्मा ने कहा, 'पक्का नहीं...'

इंडियन टीम के लिए न्यूजीलैंड को हराना बहुत बड़ा चैलेंज होगा. किवी टीम का फॉर्म इसकी एक वजह है, साइकोलॉजिकल प्रेशर दूसरी.

Advertisement
pic
21 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 04:48 PM IST)
Rohit Sharma on Ind vs NZ record before Dharamshala encounter
न्यूजीलैंड पर रोहित की बात सुनी? (तस्वीर - PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रोहित शर्मा की इंडियन टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार क्रिकेट खेल रही है. चार मैच, चार जीत. हालांकि, अगले मैच में भारत को उसका सबसे बड़ा चैलेंज फेस करना है. न्यूजीलैंड. इसकी दो वजह है - एक, इन दोनों टीम्स का ताज़ा इतिहास, दूसरा, वनडे वर्ल्ड कप का एक रिकॉर्ड, जो हर इंडियन फैन का सिरदर्द बढ़ा देगा. इस पर टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने भी बात की.

पहले रोहित की बात, फिर रिकॉर्ड्स. पुणे में बांग्लादेश को हराने के बाद BCCI ने एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें शुभमन गिल होस्ट का किरदार अदा कर रहे थे. शुभमन ने रोहित को बुलाया और उनके विकेट के बारे में बात की. फिर कहा,

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी ने मुझसे पूछा, हमने 2003 के बाद से न्यूजीलैंड को किसी भी ICC टूर्नामेंट में नहीं हराया.

रोहित ने जवाब दिया,

सच है. पर हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. हम अपनी तरफ़ से यही कर सकते हैं...

शुभमन ने अगला सवाल फेंक दिया,

तो अगले में पक्का समझे?

रोहित का जवाब सुनिए.

पक्का नहीं... हम ऐसा क्रिकेट नहीं खेलते जिसमें ऐसी कोई भी गारंटी दी जा सके. ग्राउंड पर पहुंच कर हमें वही करना होगा, जो हम एक टीम के तौर पर करते आए हैं. हम बहुत आगे की नहीं सोच सकते. हां, इतिहास में हमारे रिज़ल्ट्स अच्छे नहीं रहे हैं, पर...

Ind vs NZ record

अब रिकॉर्ड्स की ओर चलेंगे. 2003 वर्ल्ड कप के बाद से भारत ने न्यूजीलैंड को किसी भी ICC टूर्नामेंट में नहीं हराया है. एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीता. इस पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक टीम ने भारत को हराया था. न्यूजीलैंड.

2016 का टी20 वर्ल्ड कप. पहले ही मैच में भारत को न्यूजीलैंड ने 47 रन से हराया. इसके बाद 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफ़ाइनल हम सबके जेहन में है. मैनचेस्टर में खेले गए इस मैच में भारत को 240 का टार्गेट मिला था. रवीन्द्र जडेजा ने 77 और एमएस धोनी ने 50 रन बनाए, पर पूरा नहीं पड़ा. भारत 221 पर ऑलआउट होकर बाहर हो गई. इंटरनेशनल क्रिकेट में वो धोनी का आख़िरी मैच था. 

अब सबसे रिसेंट हार. 2021 का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल. उस मैच में मिली हार इंडियन फ़ैन्स को लंबे समय तक चुभी. कुछ को शायद अब तक उसका मलाल होगा.

Ind vs NZ

रविवार (22 अक्टूबर) को भारत और न्यूजीलैंड का मुक़ाबला धर्मशाला में होगा. दोनों टीम्स ने अब तक अपने चारों मुक़ाबले जीते हैं. 

वीडियो: इंडिया vs बांग्लादेश मैच से पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली के लिए इंडियन फ़ैन्स बोले !

Advertisement

Advertisement

()