The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ind vs eng Rishabh Pant seen in role reversal as he asks Gill to not take risk

'उठ गया तो...' कप्तान गिल से हुई गलती तो पंत ने उन्हें क्या नसीहत दे डाली?

Rishabh Pant लीड्स टेस्ट के दौरान अलग अंदाज में दिखे. मैच के दौरान कप्तान Shubman Gill ने एक छोटी से गलती की, जिसके बाद Rishabh Pant उन्हें एक नसीहत देते हुए नजर आए.

Advertisement
Rishabh Pant, Shubman Gill, Leeds Test, India vs England
कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 138 रन की पार्टनरशि‍प कर ली. (फोटो-AP)
pic
सुकांत सौरभ
21 जून 2025 (Updated: 21 जून 2025, 05:58 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को हमेशा टेस्ट क्र‍िकेट में अपने आक्रामक और रिस्क टेकिंग के लिए जाना जाता है. लेकिन, लीड्स टेस्ट (Leeds Test) के पहले ही दिन उन्होंने इसके विपरीत काम किया. उन्होंने कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को तीसरे सेशन में एक शॉट के दौरान संभल कर खेलने को कहा. उनकी चेतावनी का ये वीड‍ियो अब सोशल मीडिया का खूब वायरल है.

दरअसल, मैच के दौरान तीसरे सेशन में शुभमन गिल ने अपनी सेंचुरी पूरी कर ली थी. तभी शोएब बशीर की गेंद पर आगे बढ़कर गिल ने लॉफ्टेड शॉट खेलने की कोशिश की. हालांकि, बॉल सीधी शॉर्ट कवर में चली गई. इसे लेकर पंत ने गिल को स्टंप माइक पर कहा, 

नीचे ही रह निकल रहा है तो. ये आ जाता, उठ गया.

दरअसल, बॉल थोड़ी उठ गई थी. ऐसे में गिल के कैच आउट होने की पूरी संभावना थी. इसलिएं पंत ने गिल को नीचे की तरफ ही शॉट खेलने के लिए कहा. हालांकि, ये वीडियो इसलिए वायरल था क्योंकि अक्सर लोग पंत की आक्रामक शैली और रिस्क लेने के कारण उन्हें विकेट गंवाते देेेखते हैं.

मैच के दूसरे दिन कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant)ने भी लीड्स टेस्ट मैच में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली है. उन्होंने 146 बॉल्स पर अपना शतक पूरा किया. पंत की इस शतकीय पारी में 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. पंत 178 बॉल पर 134 रन बनाकर आउट हुए. जबकि गिल ने आउट होने से पहले 227 बॉल्स पर 147 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़ें : पंत ने फिर से साबित किया टेस्ट में क्यों हैं वो 'सबसे बेस्ट', धोनी को पछाड़ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया

तीनों सेशन रहा टीम इंडिया के नाम

इससे पहले मैच के दौरान टीम इंडिया ने पहले दिन तीनों सेशन अपने नाम किया. केएल राहुल और यशस्वी की शानदार शुरुआत के बाद टीम ने पहले सेशन में 92 रन जोड़े. हालांकि, लंच से 5 मिनट पहले टीम ने राहुल और डेब्यूटांट साई सुदर्शन का विकेट लगातार गंवा दिया. हालांकि, इसके बाद अंत के दोनों सेशन में टीम ने मेजबानों को डोमिनेट किया. तीसरे सेशन में यशस्वी जायसवाल के रूप में स्टोक्स को विकेट मिला, लेकिन इसके बावजूद टीम ने आसानी से 350 रन बोर्ड पर लगा दिए. 

वीडियो: पहले टेस्ट में भारत दिखा मजबूत, शुभमन गिल और यशस्वी के आगे बेबस अंग्रेज

Advertisement

Advertisement

()