जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah). इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में भारतीय टीम केकप्तान. बूम-बूम बुमराह का SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड औरऑस्ट्रेलिया) में जलवा बरकरार है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में पहले बल्ले सेरिकॉर्ड बनाने वाले बुमराह ने अब एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है.हासिल किया बड़ा मुकामबुमराह ने SENA देशों में 100 विकेट हासिल करने का कारनामा किया है. उन्होंने येउपलब्धि मैच के चौथे दिन जैक क्राउली को आउट कर हासिल की. इसके साथ ही बुमराह येकारनामा करने वाले छठे गेंदबाज़ बन गए हैं. बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ नौ मैच मेंकुल 37 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका औसत 25.18 और इकॉनमी 2.67 की रही है.जबकि उनका बेस्ट 64 रन देकर पांच विकेट है.वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उन्होंने सात मैचों में 32 विकेट हासिल किए हैं.इस दौरान उनका औसत 21.25 और इकॉनमी 2.47 की रही है. यहा उनका बेस्ट 33 रन देकर छहविकेट रहा है. जबकि दक्षिण अफ्रीका में बुमराह ने छह मैच में 26 विकेट हासिल किएहैं. इस दौरान उनका औसत 24.38 और इकॉनमी 2.92 की रही है. वहीं उनका बेस्ट 111 रनदेकर सात विकेट रहा है. जबकि न्यूजीलैंड में उन्होंने दो मैच में छह विकेट हासिलकिए हैं.Tea on Day 4 of the 5th Test.Jasprit Bumrah gets an all important breakthrough after the England openers wereoff to a flying start.Let's push harder in the final session.Scorecard - https://t.co/xOyMtKJzWm #ENGvIND pic.twitter.com/3RpaTjuQM1— BCCI (@BCCI) July 4, 2022लिस्ट में शामिल हैं कई दिग्गजSENA देशों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड महान स्पिनरअनिल कुंबले के नाम दर्ज है. कुंबले के नाम कुल 141 विकेट हैं. कुंबले इस लिस्ट मेंअकेले स्पिनर हैं. कुंबले के अलावा इस लिस्ट में ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जहीरखान और कपिल देव का नाम भी शामिल है. ईशांत शर्मा के नाम 130, जहीर खान और मोहम्मदशमी के नाम 119 और कपिल देव के नाम 117 विकेट हैं.SENA में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने इंडियन बोलरअनिल कुंबले: 141इशांत शर्मा: 130जहीर खान: 119मोहम्मद शमी: 119*कपिल देव: 117जसप्रीत बुमराह: 101*इंग्लैंड की पकड़ मजबूतबात मैच की करें तो जॉनी बेयरस्टो और जो रूट की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलतइंग्लैंड की टीम जीत के बेहद क़रीब पहुंच चुकी है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तकइंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 259 रन बना लिए हैं. बेयरस्टो 72 और जो रूट 76 रन बनाकरक्रीज पर मौजूद हैं. दूसरी पारी में भारत ने 245 रन बनाते हुए इंग्लैंड के सामनेजीत के लिए 378 रन का लक्ष्य रखा. इससे पहले भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे.जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी. भारतीय टीम को पहलीपारी के आधार पर 132 रन की बढ़त हासिल हुई.