हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya). साल 2022 अगर किसी प्लेयर के लिए सबसे बेहतरीनगुजर रहा है, तो वो हार्दिक पंड्या ही हैं. IPL में कमाल दिखाने के बाद पंड्या अबइंटरनेशनल क्रिकेट में भी धमाल मचा रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले T20Iमैच में भी पंड्या ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले बल्लेबाज़ी औरफिर गेंदबाज़ी में अपना कमाल दिखाया. इस वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गयाहै. इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड भीअपने नाम कर लिया.ऐसा करने वाले पहले भारतीयहार्दिक पंड्या ने इस मुकाबले में 33 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली. ये उनके T20Iकरियर का पहला अर्धशतक था. इसके अलावा उन्होंने मैच में चार विकेट भी हासिल किए.इसके साथ ही पंड्या किसी T20I मुकाबले में 50 रन और चार विकेट हासिल करने वाले पहलेभारतीय खिलाड़ी भी बन गए. हार्दिक पंड्या T20 इंटरनेशनल में ऐसा कमाल करने वाले कुलचौथे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले ड्वेन ब्रावो, शेन वाटसन और मोहम्मद हफीज़ ने येकारनामा किया है. भारत के लिए युवराज ने एक ही इंटरनेशनल T20I मैच में अर्धशतकजड़ने के साथ ही तीन विकेट भी हासिल किए थे.51(33) with bat and 4/33(4) with ball - A day for Hardik Pandya to remember inT20I for India. pic.twitter.com/6cbUj7ljbv— Johns. (@CricCrazyJohns) July 7, 2022अपने प्रदर्शन से खुश पंड्यापंड्या ने इस मुकाबले में अपने प्रदर्शन को लेकर खुशी जताई. उन्होंने कहा,‘जब मैंने आख़िरी बार यहां T20 मैच खेला था, तो चार विकेट लिए थे और 30 से अधिक रनभी बनाए थे. मुझे जो लंबा ब्रेक मिला, उस दौरान मैंने अपनी फ़िटनेस और स्किल पर कामकिया. इस वजह से मैंने अपनी लय हासिल की. मैं हमेशा एक तरह का इंसान रहा हूं, जिसेजिम्मेदारी पसंद है. इसी तरह मैंने अपने खेल में सुधार किया है.’मैच में क्या हुआ?मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया.बल्लेबाज़ों ने रोहित के इस फैसले को सही भी साबित किया. टीम ने 20 ओवर्स में आठविकेट खोकर 198 रन बनाए. हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली. वहींसूर्यकुमार यादव ने 39 और दीपक हूडा ने 33 रन बनाए. ईशान किशन के अलावा बाकी सभीबल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए.जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड को भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही बांध के रखा.पावरप्ले में भुवनेश्वर कुमार और अपना पहला मैच खेल रहे अर्शदीप सिंह ने बेहतरीनगेंदबाज़ी की. इस वजह से इंग्लिश टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई. इंग्लैंड की पूरीटीम 19.3 ओवर्स में महज 148 रन पर सिमट गई. टीम के लिए मोईन अली ने सबसे ज्यादा 36रन बनाए. भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या, युज़वेंद्रचहल ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की. और इंग्लिश बल्लेबाज़ों को कोई मौका नहीं दिया.हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए. वहीं अर्शदीप सिंह और चहल कोदो-दो विकेट मिले. दोनों टीम्स के बीच दूसरा मुकाबला 9 जुलाई को खेला जाएगा.