The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ind vs aus t20 ruturaj gaikwad hits century against australia first player to do so

रुतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो कारनामा किया जो आज तक कोई न कर पाया

गायकवाड़ ने 57 गेंदों की अपनी पारी में कुल 7 छक्के लगाए और 13 चौके मारे. एक वक्त गायकवाड़ पिच पर स्ट्रगल कर रहे थे. वो शुरुआत की 22 गेंदों पर सिर्फ 22 रन ही बना पाए थे. लेकिन फिर ऐसी रफ्तार पकड़ी, जो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को ले उड़ी.

Advertisement
pic
28 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 10:03 PM IST)
ruturaj gaikwad hits century against australia goes on to become first player to do so
गायकवाड़ टी20 में भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. (फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय टी20 टीम के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने टी20 करियर का पहला शतक जड़ दिया है (Ruturaj Gaikwad century). ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में गायकवाड़ ने 123 रनों की शानदार पारी खेली. गायकवाड़ ने 57 गेंदों की अपनी पारी में कुल 7 छक्के लगाए और 13 चौके मारे. एक वक्त गायकवाड़ पिच पर स्ट्रगल कर रहे थे. वो शुरुआत की 22 गेंदों पर सिर्फ 22 रन ही बना पाए थे. लेकिन फिर ऐसी रफ्तार पकड़ी, जो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को ले उड़ी.

22 पर 22 के बाद 57 पर 123 रन

रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की आखिरी 35 गेंदों पर 101 रन बनाए. यानी पारी के दूसरे हिस्से में ही शतक भर के रन बना डाले. आखिरी की 35 गेंदों पर गायकवाड़ का स्ट्राइक रेट 288.57 का था. जबकि पूरी पारी में ये 215.79 का था. रुतु ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं.  

इस शतक के साथ गायकवाड़ टी20 में भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. लिस्ट में पहला नंबर शुभमन गिल का है. गिल ने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 126 रन की पारी खेली थी.

गायकवाड़ की इस पारी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा की जा रही है. साथ ही आज की तारीख की भी बात हो रही है. इससे पहले 28 नवंबर 2022 को गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के जड़े थे. विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ गायकवाड़ ने एक ओवर में 43 रन बटोरे थे. इस मैच में उन्होंने 220 रनों की पारी खेली थी.

भारत का टॉप ऑर्डर सस्ते में निपटा

तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. 14 के स्कोर पर भारत को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा जो सिर्फ 6 रन बना पाए. इसके बाद 24 के स्कोर पर ईशान किशन आउट हो गए. वो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली. जिसके बाद गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने भारत को 222 रन तक पहुंचाया. तिलक ने 24 गेंदों पर 31 रन बनाए. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 141 रनों की पार्टनरशिप हुई.

ऑस्ट्रेलिया के लिए केन रिचर्डसन, बेहरेनडोर्फ और हार्डी ने एक-एक विकेट लिया. खबर लिखे जाने तक 222 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीन विकेट पर 68 रन बना लिए थे. ट्रेविस हेड 35 और हार्डी 16 रन बनाकर आउट हुए हैं.                

(ये भी पढ़ें: रुतुराज गायकवाड़ का 43 रन वाला ओवर याद है? इस लड़के ने वो रिकॉर्ड भी तोड़ दिया!)     

वीडियो: यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी नेरुतुराज गायकवाड की बलि ले ली!

Advertisement

Advertisement

()