रोहित शर्मा और विराट कोहली जल्द लेंगे रिटायरमेंट? पूर्व क्रिकेटर ने बड़ी बात कह दी
रोहित शर्मा और विराट कोहली के करियर को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं. अब एक पूर्व क्रिकेटर ने आशंका जताई है कि दोनों दिग्गज जल्द ही रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं.

क्या टीम इंडिया में विराट कोहली (Virat Kohli) की इज्जत नहीं हो रही? क्या कोहली को टेस्ट संन्यास के लिए मजबूर किया गया? पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) के मुताबिक इन सभी सवालों का जवाब ‘हां’ है. मनोज ने बताया कि विराट कोहली इंग्लैंड के दौरे की तैयारी कर रहे थे. उनका संन्यास लेने का प्लान नहीं था. साथ ही मनोज ने यह आशंका भी जताई कि जल्द ही रोहित वनडे को भी अलविदा कह सकते हैं.
विराट कोहली का सम्मान नहीं हुआमनोज तिवारी को लगता है कि विराट को टीम में गैरजरूरी महसूस करवाया गया था. इसी वजह से उन्होंने टेस्ट से संन्यास ले लिया. उन्होंने crictracker से बात करते हुए कहा,
रोहित भी ले सकते हैं संन्यासमनोज तिवारी ने रोहित शर्मा को लेकर भी आशंका जताई. उन्होंने कहा कि अगर रोहित का सम्मान न हो तो वो भी ऐसा कर सकते हैं. मनोज ने कहा,
यह भी पढ़ें- 'जुरेल को ऑस्ट्रेलिया ले जा रहे हैं, मगर उनसे बेहतर संजू सैमसन हैं,
रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज में नजर आएंगे. मनोज तिवारी को लगता है कि यही दोनों की आखिरी सीरीज होगी. उन्होंने कहा,
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक साथ टी20 फॉर्मेट को अलविदा कहा था. इसके बाद दोनों ने कुछ ही दिन के अंतर में टेस्ट से भी साथ में संन्यास लिया. अब वो केवल वनडे फॉर्मेट में एक्टिव हैं.
वीडियो: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वन डे सीरीज का ऐलान हो चुका है, मिचेल स्टार्क की होगी वापसी

.webp?width=60)

