भारत और ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट का रोमांच इससे बेहतर क्या ही हो सकता है.अभी भारत में ठीक से दिन भी नहीं निकला था और पहले 15 ओवर में ही टीम इंडिया ने तीनऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को वापस पवेलियन भेज दिया.मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए जा रहे दूसरे टेस्टमें ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 195 रनों पर सिमट गई. जबकि भारत ने दिन का खेल खत्महोने तक एक विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं.इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. लेकिन आते ही जसप्रीतबुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दे दिया.पारी के 5वें ओवर में ही बुमराह ने ओपनर जो बर्न्स को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउटकरवा दिया. बर्न्स पूरी तरह से सेट भी नहीं पो पाए थे. उन्होंने 10 गेंदें खेलीं औरएक भी रन नहीं बनाया.बॉक्सिंग डे है अभिशाप:खैर, इसे बॉक्सिंग डे पर बर्न्स के लिए अभिशाप भी कह सकते हैं. क्योंकि वो पिछले दोसालों से इस दिन किसी मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ के हाथों ही आउट होते हैं. आजबुमराह की गेंद पर आउट होने से पहले पिछले साल बॉक्सिंग डे टेस्ट की पहली पारी मेंवो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच खेल रहे थे और ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हुए थे.बर्न्स टेस्ट में बुमराह का 71वां शिकार बने. फोटो: APबुमराह और बोल्ट दोनों ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं.अपने 23 मैचों के करियर में बर्न्स ने चार बॉक्सिंग डे टेस्ट खेले हैं. जिसमें वोसिर्फ एक बार ही शतक बना पाए हैं.चार मैचों की सीरीज़ के दूसरे और बॉक्सिंग डे टेस्ट पर अश्विन ने भी बुमराह काबेहतरीन साथ दिया है. शुरुआत में ही अश्विन ने दो विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया कोमुश्किल में डाल रखा है.पहले टेस्ट में हार के बाद अजिंक्ये रहाणे की टीम चार अहम बदलावों के साथ मैच खेलरही है. इस मैच के लिए शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत और रविन्द्र जडेजा टीममें आए हैं.भारत सीरीज़ में 1-0 से पीछे है और मेलबर्न में शानदार शुरुआत के बाद अब उसके पासएक बेहतरीन मौका तैयार हो गया है.