सूर्या की बैटिंग ने बढ़ाया डर, खत्म हो जाएगी बाबर आज़म की बादशाहत!
ICC रैंकिंग में छलांग पर छलांग मारे जा रहे हैं SKY.

सूर्यकुमार यादव. टीम इंडिया के बैटर. इस समय गज़ब की फॉर्म में है. T20I क्रिकेट में लगातार तेजी से रन बना रहे है. और इसी चीज़ का अब उनको फायदा भी मिल रहा है. अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के दम पर सूर्या ICC T20I रैंकिंग में अपने करियर की सबसे बेस्ट पॉजिशन, नंबर दो पर आ गए है. और उससे भी बड़ी बात ये है कि वो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.
दरअसल, करियर बेस्ट रैंकिंग के साथ सूर्या के नाम के आगे अभी 816 पॉइंट्स हैं. और वो नंबर एक पर बैठे बाबर आज़म से सिर्फ दो पॉइंट्स पीछे हैं. बाबर आज़म के नाम 818 पॉइंट्स हैं. ऐसे में सूर्या अगर इसी फॉर्म को जारी रखते हैं, तो वो जल्द ही नंबर वन का स्पॉट हासिल कर लेंगे.
आपको बताएं, सूर्या की रैंकिंग को बढ़िया करने में सबसे बड़ा रोल वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे मैच में आई उनकी पारी का है. इस मैच में सूर्या ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 76 रन बनाए थे. इस पारी के दम पर उन्होंने पांच मैच की सीरीज़ में टीम इंडिया को 2-1 की लीड दिलाई और खुद के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीता.
# बाकी इंडियन प्लेयर्स कहां है?इनके अलावा बैटिंग रैंकिंग में बाकी इंडियन प्लेयर्स की बात की जाए तो सूर्या के बाद दूसरे बेस्ट इंडियन बैटर के तौर पर ईशान किशन हैं. ईशान रैंकिंग में 14वें नंबर पर हैं. 16वें पायदान पर रोहित शर्मा हैं. और 28वें नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं. विराट एक पायदान नीचे खिसके हैं.
# भारतीय गेंदबाजी कैसी है?वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग की बात की जाए तो टॉप 10 में सिर्फ भुवनेश्वर कुमार हैं. भुवनेश्वर नंबर आठ की पॉजिशन पर हैं. उनके अलावा 20वें पायदान पर स्पिनर युज़वेंद्र चहल हैं. जिन्हें एक पायदान का फायदा हुआ है. और तीसरे बेस्ट हर्षल पटेल हैं. जो कि 26वें नंबर पर है. और वो तीन पायदान नीचे गए हैं.
वहीं ऑल राइंडर कैटेगरी की बात करें तो यहां टीम इंडिया के स्टार हार्दिक पंड्या नंबर 13 की पोजिशन पर काबिज़ है. उनको दो पायदान का फायदा हुआ है.
बैडमिंटन में गोल्ड जीतने से कैसे चूक गया भारत?

