The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs ENG: Suryakumar Yadav scores ton against England, creates record for highest runs for anyone batting below 4th position in batting order

पहली सेंचुरी के साथ ही सूर्या ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ गए सूर्यकुमार यादव.

Advertisement
pic
10 जुलाई 2022 (अपडेटेड: 10 जुलाई 2022, 01:40 AM IST)
Suryakumar Yadav after scoring century
सूर्यकुमार यादव (Courtesy: AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सूर्यकुमार यादव के आक्रामक शतक के बावजूद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ़ जारी तीसरे T20 मुकाबले में 17 रन से हार गई. नॉटिंघम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस गंवाया और इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी चुनी. लगातार दो मुकाबलों से बल्लेबाज़ी में फ्लॉप हो रही इंग्लिश टीम ने इस बार बोर्ड पर 215 रन का पहाड़ टांग दिया. उनके लिए दाविद मलान (77 रन) और लियम लिविंगस्टन (42 रन*) ने शानदार बल्लेबाज़ी की. इस स्कोर के जवाब में भारत 20 ओवर में 198 रन ही बना सका.

भले ही भारतीय टीम ये मुकाबला गंवा बैठी है. लेकिन टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ी सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है. इंग्लैंड के खिलाफ़ सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में सूर्या ने बेहतरीन शतक लगाया और एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

सूर्यकुमार यादव ने अपनी 117 रन की पारी में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. वो ICC के फुल मेंबर देशों में T20 क्रिकेट में चौथे या उससे निचलेक्रम में बल्लेबाज़ी करते हुए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई स्टार ग्लेन मैक्सवेल के नाम था. जिन्होंने 2019 में बेंगलुरु में भारत के खिलाफ नाबाद 113 रन की पारी खेली थी. लेकिन अब सूर्या इस लिस्ट में टॉप पर हैं.

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव T20I में भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. इस लिस्ट में अब भी रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं. जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ़ इंदौर के मैदान पर 118 रन की पारी खेली थी. इस लिस्ट में तीसरा नंबर भी रोहित का ही है. जिन्होंने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ लखनऊ में 2018 में 111 रन की नॉट-आउट पारी खेली थी. वहीं चौथे नंबर पर अब केएल राहुल की 2016 की 110 रन की पारी है. जो उन्होंने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ बनाए थे.

इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज़ अच्छी बल्लेबाज़ी नहीं कर सका. सिर्फ श्रेयस अय्यर ने 28 रन बनाकर सूर्या का कुछ साथ दिया. इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली 11 रन के आंकड़ें पर वापस लौटे. इनके अलावा दिनेश कार्तिक, रविन्द्र जडेजा और ऋषभ पंत का बल्ला भी इस मैच में शांत ही रहा.

गेंदबाज़ी की बात करें तो उमरान मलिक, रविन्द्र जडेजा, आवेश सब इस मैच में बेहद महंगे रहे. अब टीम इंडिया उम्मीद करेगी कि वनडे सीरीज़ में हमारी टीम फिर से उम्दा वापसी करे.

पंत बल्लेबाजी के दौरान क्या कह गए कि हर कोई उससे सुनकर मज़े ले रहा है

Advertisement

Advertisement

()