The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Head Coach Gautam Gambhir in bcci review meeting about indiscipline in the dressing room

जूनियर प्लेयर्स की लगेगी क्लास, BCCI वाली बैठक में बड़ा प्लान बन गया है

BCCI Review Meeting में गौतम गंभीर और सीनियर प्लेयर्स की तरफ से इस मीटिंग में कई सुझाव दिए गए हैं. गंभीर ने समीक्षा बैठक में भारतीय ड्रेसिंग रूम में अनुशासनहीनता का मुद्दा उठाया.

Advertisement
BCCI, Review Meeting, Gautam gambhir
गौतम गंभीर ने BCCI की समीक्षा बैठक में कई सुझाव दिए (फोटो: PTI)
pic
नितिन कुमार श्रीवास्तव
font-size
Small
Medium
Large
16 जनवरी 2025 (Updated: 16 जनवरी 2025, 03:36 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंडियन टीम (Indian Team) अपने प्रदर्शन को लेकर लगातार सवालों के घेरे में है. कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir), कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कई सीनियर प्लेयर्स से लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं. टीम के हालिया प्रदर्शन को लेकर 11 जनवरी को एक समीक्षा बैठक (BCCI Review Meeting) भी हो चुकी है. जिसको लेकर आए दिन नई जानकारियां सामने आ रही हैं. अब जो अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक, गौतम गंभीर और सीनियर प्लेयर्स की तरफ से इस मीटिंग में कई सुझाव दिए गए हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर ने समीक्षा बैठक में भारतीय ड्रेसिंग रूम में अनुशासनहीनता का मुद्दा उठाया. मीटिंग के दौरान ऐसा कहा गया कि जूनियर यानी कि युवा खिलाड़ियों के प्रति सख्ती बरतने की आवश्यकता है.  इस मीटिंग के दौरान एक सीनियर खिलाड़ी ने BCCI को सुझाव दिया कि खिलाड़ियों की मैच फीस तुरंत न दी जाए, क्योंकि खिलाड़ी घरेलू और नेशनल टीम को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं. उनकी तरफ से सुझाव दिया कि प्लेयर्स के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए मैच फीस बाद में दी जाए. 

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा कब छोड़ने वाले हैं कप्तानी? BCCI की बैठक में दिल की बात कह दी

इसके अलावा मीटिंग में प्लेयर्स की पत्नियां और परिवार वालों के विदेशी दौरों पर एक तय वक्त तक रहने के बारे में बात हुई. किसी टूर पर वो अधिकतम दो हफ़्ते तक ही प्लेयर्स के साथ रह सकते हैं. इस मुद्दे पर गौतम गंभीर के अलावा प्लेयर्स की भी राय एक जैसी थी. मीटिंग में ये बात भी बताई गई कि ऑस्ट्रेलिया में डेढ़ महीने लंबे टूर के दौरान केवल एक टीम डिनर हुआ था. रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 से पहले कोलकाता में गौतम गंभीर और BCCI के एक अधिकारी के बीच बैठक हो सकती है. जिसमें टीम से जुड़े विवादों पर चर्चा हो सकती है. 

पहले ये जानकारी सामने आई थी कि समीक्षा बैठक में रोहित शर्मा ने साफ कर दिया कि अगला कप्तान मिलने पर वो टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे. दैनिक जागरण से जुड़े अभिषेक त्रिपाठी की रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया था कि रोहित ने मीटिंग के दौरान कहा कि वो कुछ महीने और टीम इंडिया के कप्तान रहना चाहते हैं, और तब तक बोर्ड नए कप्तान की तलाश करता रहे. रोहित ने ये भी कहा कि बोर्ड जिसे नया कैप्टन चुनेगा, उसे वो पूरी तरह से सपोर्ट करेंगे. 

वीडियो: BCCI ने प्लेयर्स को लेकर बनाए नए नियम

Advertisement

Advertisement

()