The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rohit Sharma on indian team captainship in BCCI meeting promised he will quit

रोहित शर्मा कब छोड़ने वाले हैं कप्तानी? BCCI की बैठक में दिल की बात कह दी

Rohit Sharma की इंडियन टीम में जगह और कप्तानी को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई.

Advertisement
Rohit Sharma, Virat Kohli, Indian team captain
रोहित शर्मा ने कप्तानी को लेकर कह दी बड़ी बात (फोटो: PTI)
pic
रविराज भारद्वाज
12 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 01:54 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंडियन क्रिकेट में फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद से कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और सीनियर प्लेयर जैसे कि विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) फैन्स के निशाने पर हैं. खासकर रोहित की टीम में जगह और कप्तानी को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. इसी बीच उनकी कप्तानी के लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.

11 जनवरी को मुंबई में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. दैनिक जागरण से जुड़े अभिषेक त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक, समीक्षा बैठक में BCCI के पदाधिकारियों ने कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजित आगरकर से सवाल पूछे. रिपोर्ट की मानें तो इस दौरान रोहित शर्मा ने साफ कर दिया कि अगला कप्तान मिलने पर वो टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे.

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि रोहित ने मीटिंग के दौरान कहा कि वो कुछ महीने और टीम इंडिया के कप्तान रहना चाहते हैं, और तब तक बोर्ड नए कप्तान की तलाश करता रहे. रोहित ने ये भी कहा कि बोर्ड जिसे नया कैप्टन चुनेगा, उसे वो पूरी तरह से सपोर्ट करेंगे. बैठक के दौरान जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाए जाने को लेकर भी चर्चा हुई. हालांकि, इसको लेकर एक सदस्य ने कहा कि बुमराह अभी चोटिल हुए हैं ऐसे में उनके वर्कलोड का ख्याल रखना भी जरूरी होगा. जिस पर अन्य अधिकारियों ने कहा कि इस बारे में बाद में चर्चा होगी.

ये भी पढ़ें: गंभीर चाहते थे रोहित का रिटायरमेंट, नहीं लिया तो हो गए थे नाराज!

रोहित-विराट की फॉर्म पर चर्चा

वहीं इंडिया टुडे से जुड़े नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा के फॉर्म को लेकर भी चर्चा हुई. रोहित शर्मा और विराट कोहली से मैदान पर और ज्यादा मेहनत करने को कहा गया है. उनका करियर चैंपियंस ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन के आधार पर तय होगा. इस बैठक में ये भी तय हुआ कि कोई खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट तभी नहीं खेलेंगे, जब फिजियो की रिपोर्ट के साथ-साथ भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर उसे अनुमति ना दे दें. अगर ये लोग कहते हैं कि वर्कलोड के कारण उस खिलाड़ी को नहीं खेलना है, तभी उस प्लेयर को छूट मिलेगी.

इस मीटिंग में मुख्य तौर पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया की नाकामी को लेकर भी काफी चर्चा हुई. इसके अलावा टीम में क्या सुधार किए जा सकते हैं, इसे लेकर भी बातचीत हुई. बताते चलें कि बोर्ड की इस समीक्षा मीटिंग में BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, BCCI सचिव बने देवजीत सैकिया, कोच गौतम गंभीर, कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर मौजूद थे.

वीडियो: गावस्कर ने रोहित के बयान पर किया पलटवार, सिडनी में हार के बाद बोले- 'हमें तो क्रिकेट आता ही नहीं...'

Advertisement

Advertisement

()