The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Hardik Pandya wants to replicate MS Dhoni calm batting for India

हार्दिक पंड्या जानबूझकर 'धीमे' क्यों खेल रहे?

खुद कप्तान से ही सुनिए.

Advertisement
Hardik Pandya, MS Dhoni, Team India
हार्दिक पंड्या अब धोनी का काम करना चाहते हैं (फाइल फोटो)
pic
सूरज पांडेय
2 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 3 फ़रवरी 2023, 11:12 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हार्दिक पंड्या. T20I फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान. महेंद्र सिंह धोनी, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान. दोनों में क्या समानता है? खुद हार्दिक ने बताया. हार्दिक की मानें तो वह धोनी के उत्तराधिकारी हैं. क्योंकि धोनी के जाने के बाद उनका रोल टीम इंडिया में अधूरा था. जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी हार्दिक की है.

कन्फ्यूज हैं, तो चलिए विस्तार से समझते हैं. भारत ने बुधवार, 1 फरवरी को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ T20I सीरीज़ जीती. आखिरी मैच को भारत ने 168 रन से अपने नाम किया. इस जीत में हार्दिक ने 30 रन बनाने के साथ चार विकेट भी लिए. उन्हें मैन ऑफ द सीरीज़ चुना गया. अपनी बिग हिटिंग के लिए प्रसिद्ध पंड्या आजकल हल्का गेम खेलते दिख रहे हैं.

बोले तो वह स्ट्राइक रोटेट कर, सामने वाले प्लेयर को मारने के मौके दे रहे हैं. अब कोई चाहे तो कह सकता है कि ये हमारा हार्दिक नहीं है. लेकिन हार्दिक को इस रोल में मजा आ रहा है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक तीसरे मैच के बाद हार्दिक ने कहा,

Embed

पंड्या ने यह भी कहा कि वह अपने स्ट्राइक रेट की क़ुर्बानी देने और नए रोल्स लेने के लिए तैयार हैं. हार्दिक ने कहा,

Embed

पंड्या ने आगे भी कुछ कहा. क्या कहा?

Embed

तो सुना आपने, हार्दिक बन रहे हैं धोनी के उत्तराधिकारी. अब देखते हैं कि उनके इस सबकुछ झोंक देने वाले रोल से टीम इंडिया का कितना फायदा होता है. और अपने इस नए रोल में हार्दिक कितने सफल होते हैं.

वीडियो: BGT सीरीज़ में ये लड़का सूर्या का टेस्ट डेब्यू रोक देगा

Advertisement

Advertisement

()