हार्दिक पंड्या न्यूज़ीलैंड दौरे से क्यों बाहर हुए, पता चल गया है
पंड्या पिछले पांच महीने से क्रिकेट से दूर हैं.
Advertisement

सितंबर में उनकी पीठ का दर्द उभरा था, जिसके बाद उन्हें लंदन में सर्जरी करानी पड़ी.(फोटो: ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
टीम इंडिया का न्यूज़ीलैंड दौरा 24 जनवरी से शुरू हो रहा है. इसके साथ-साथ इंडिया 'ए' का न्यूज़ीलैंड दौरा भी चलने वाला है. 22 जनवरी से इंडिया 'ए' तीन अन-ऑफ़िशियल वनडे और दो अन-ऑफ़िशिल टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रही है. वनडे टीम को शुभमन गिल जबकि टेस्ट टीम को हनुमा विहारी लीड कर रहे हैं. लंबे समय से क्रिकेट से दूर हार्दिक पंड्या को वनडे सीरीज के लिए इंडिया 'ए' में शामिल किया गया था. लेकिन ऐन मौके पर उनको टीम से बाहर कर दिया गया. उनके स्थान पर जगह मिली है विजय शंकर को.
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि हार्दिक पंड्या फ़िटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए. इसी वजह से उन्हें इंडिया 'ए' से बाहर किया गया है. लेकिन समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट कुछ और ही कहानी बयां करती है. रिपोर्ट के अनुसार, BCCI सूत्रों ने बताया कि हार्दिक पंड्या का कोई फ़िटनेस टेस्ट हुआ ही नहीं है. पंड्या ने सिर्फ़ अपनी पीठ जांचने के लिए दो घंटे के बॉलिंग सेशन में हिस्सा लिया था.

पंड्या ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ पहला वनडे खेलने पहुंची टीम इंडिया के साथ मुंबई में प्रैक्टिस की.(फोटो: PTI)
इस बॉलिंग सेशन के बाद पंड्या खुद से संतुष्ट नहीं थे. उन्हें लगा कि टीम में वापसी करने से पहले और भी मेहनत की ज़रूरत है. पंड्या की पीठ का दर्द पिछले साल सितंबर के महीने में उभर आया था, जिसके बाद उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी.
सूत्र ने बताया,
नए साल की शुरुआत में श्रीलंका को 2-0 से T20 सीरीज हराने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद है. ऑस्ट्रेलिया सीरीज के तुरंत बाद टीम न्यूज़ीलैंड के लिए निकल जाएगी. न्यूज़ीलैंड दौरे पर पांच T20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों का शेड्यूल है. दौरे की शुरुआत पांच T20 मैचों की सीरीज़ के साथ होगा. T20 के मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है. वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा अभी तक नहीं की गई है.
वीडियो : कौन हैं नताशा स्टानकोविच, जिनसे हार्दिक पंड्या ने 2020 की पहली तारीख पर सगाई कर ली?

नेट्स में दो-तीन घंटे की मेहनत के बाद प्लेयर को परखा जाता है. जब बॉलर इतने समय तक गेंदबाजी कर लेता है, तब उसकी लय, स्पीड, सटीकता जांची जाती है. खिलाड़ी किस तरह अपने प्लान्स के अनुसार काम कर रहा है. अगर शरीर दिमाग के अनुसार काम नहीं कर रहा है, तो वो वर्कलोड झेल नहीं पा रहा है. पंड्या का कहना था कि उन्हें खुद पर अभी और काम करने की ज़रूरत है.इससे पहले हार्दिक ने भी IANS से बात की थी. उन्होंने बताया था कि वे न्यूज़ीलैंड दौरे के दूसरे हाफ़ में वापसी करने की सोच रहे हैं. 14 जनवरी से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है. 14 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा. हार्दिक ने मुंबई में टीम इंडिया के साथ प्रैक्टिस भी की. उन्होंने नेट्स पर खूब पसीना बहाया.
हार्दिक जब चाहें, यो-यो या कोई और टेस्ट वो आसानी से पास कर सकते हैं. उनकी नज़र मार्च में शुरू हो रही साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ होने वाली सीरीज़ पर है. हार्दिक तब तक अपनी पीठ की इंजरी पर काम करना चाहते हैं.