The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • hardik pandya captaincy blunder costs jasprit bumraj csk vs mi ipl 2026

हार्दिक पंड्या की कप्तानी ने मुंबई इंडियंस को फिर हराया!

पिछले कई दिन से हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं. हर मैच में उनका कोई न कोई ऐसा फैसला होता है जो कि हार की वजहों में शामिल कर दिया जाता है. अब आपको बताते हैं कि इस मैच में ऐसा हुआ क्या?

Advertisement
pic
2 मई 2026 (पब्लिश्ड: 12:56 AM IST)
hardik pandya, mumbai indians, ipl 2026
हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान है. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस सीजन की 7वीं हार का सामना पड़ा. इस हार ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर एक बार फिर सवाल उठा दिए हैं. IPL के एल क्लासिको मुकाबले में हार्दिक ने अपने ट्रंप कार्ड को मौका ही नहीं दिया और नतीजा यह रहा की टीम मैच हार गई. पिछले कई दिन से हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं. हर मैच में उनका कोई न कोई ऐसा फैसला होता है जो कि हार की वजहों में शामिल कर दिया जाता है. अब आपको बताते हैं कि इस मैच में ऐसा हुआ क्या?

बुमराह ने दिला दी थी अच्छी शुरुआत

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की और 159 रन बनाए. यह स्कोर बहुत बड़ा नहीं था और जाहिर है, ऐसे में टीम को शुरुआती विकेट्स की जरूरत थी. मुंबई इंडियंस के लिए यह काम बुमराह ने किया भी. अपने पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को पवेलियन पहुंचा दिया. सैमसन केवल 11 रन ही बना पाए थे. अपने अगले ओवर में भी बुमराह ने केवल 7 ही रन दिए. बुमराह अच्छी लय में दिख रहे थे और ऐसा लग भी रहा था कि चेन्नई के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- कौन हैं नंदिनी शर्मा, जिन्हें सीधा टी20 वर्ल्ड कप में मिलेगी डेब्यू कैप? 

इसी समय पंड्या ने बुमराह को अटैक से हटा दिया. नतीजा यह रहा कि चेन्नई की तरफ से एक मजबूत साझेदारी बन गई. कार्तिक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम की पारी को संभाला. बुमराह के अटैक पर आने से पहले ही दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी थी. इन सेट बल्लेबाजों को किसी भी गेंदबाज को खेलने में परेशानी नहीं हो रही थी. इस साझेदारी ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. 15वें ओवर में बुमराह को फिर से गेंद थमाई गई. हालांकि, तब तक दोनों बैटर्स सेट हो चुके थे. उन्होंने बुमराह को भी निशाने पर लिया. चेन्नई ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर ही मैच अपने नाम कर लिया.

हार्दिक ने पिछले मैच में भी किया था ब्लंडर

सिर्फ यही नहीं पिछले मैच में भी हार्दिक के फैसले टीम को भारी पड़े थे. वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार्दिक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टीम ने 243 रन जरूर बनाए, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने इसे 8 गेंद पहले ही चेज कर लिया. इस मैदान पर चेज करने वाली टीम का जीत प्रतिशत बहुत ज्यादा था. वहीं इस मैच में हार्दिक ने शार्दुल ठाकुर को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर टीम में शामिल किया था. लेकिन हैरानी की बात यह थी कि न तो शार्दुल ने बल्लेबाजी की और न ही गेंदबाजी. 

वीडियो: भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर 3 विकेट झटके, कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?

Advertisement

Advertisement

()