The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Harbhajan singh wants Vaibhav Sooryavanshi to open for india 2027 World Cup rohit sharma

हरभजन का वैभव को लेकर बड़ा दावा! 2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं सूर्यवंशी

U19 टीम के ओपनर Vaibhav Suryavanshi फिलहाल 14 साल के हैं. लेकिन, अगले महीने 15 साल के हो जाएंगे. वह भले ही अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट न खेल पाए हों, लेकिन उन्होंने फर्स्ट क्लास, टी20 और लिस्ट ए डेब्यू कर लिया है.

Advertisement
harbhajan singh, vaibhav sooryavanshi, cricket news
हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी के लिए अपील की. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
7 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 07:12 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पिछले साल से क्रिकेट की दुनिया में छाए हैं. कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने के साथ ही अब वह वर्ल्ड चैंपियन भी बन चुके हैं. 6 फरवरी को उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर ही भारत ने इंग्लैंड को हराकर अंडर19 वर्ल्ड कप जीता. इस जीत और वैभव की पारी के बाद यह डिमांड और ज्यादा उठने लगी है कि इस युवा स्टार को टीम इंडिया में मौका दे दिया जाए. हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) तो उन्हें वर्ल्ड कप में खेलते देखना चाहते हैं.

हरभजन ने बांधे तरीफों के पुल

हरभजन सिंह ने वैभव की जमकर तारीफ की है. उनका मानना है कि 2027 वर्ल्ड कप के लिए वैभव तैयार हैं. उनके आने से एक शानदार टीम इंडिया तैयार होगी जो कि किसी से नहीं हारेगी. वह चाहते हैं कि टीम इंडिया अगली ही सीरीज में उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दे दे. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,

Image embed

ओलंपिक्स में वैभव को देखना चाहते हैं सचिन

हरभजन ने कहा कि वह वैभव की सचिन से तुलना नहीं करना चाहते हैं. लेकिन वह यह भी मानते हैं कि वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा,

Image embed

ICC  के नियम के मुताबिक, कोई भी खिलाड़ी 15 साल का होने के बाद ही इंटरनेशनल डेब्यू कर सकता है. वैभव फिलहाल 14 साल के हैं. लेकिन, अगले महीने 15 साल के हो जाएंगे. वह भले ही अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट न खेल पाए हों. लेकिन, उन्होंने फर्स्ट क्लास, टी20 और लिस्ट ए डेब्यू कर लिया है. वैभव IPL और इंडिया ए के लिए भी खेल चुके हैं. यानी इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़कर वैभव ने सभी जगह अपने बल्ले का कमाल दिखाया है. 

यह भी पढ़ें- 30 बॉल पर 30 रन, हार लगभग निश्चित थी, फिर कैसे जीता भारत ये वर्ल्ड कप? 

क्या वाकई वैभव को मिल सकता है मौका?

हरभजन तो वैभव की वाहवाही कर रहे हैं. लेकिन, अगर BCCI भी इस पर सोचता है तो क्या होगा. वनडे क्रिकेट में फिलहाल रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते हैं. वैभव भी ओपनर हैं, ऐसे में सवाल यह है कि क्या टीम वाकई में रोहित शर्मा या गिल की जगह वैभव को मौका देगी? रोहित के संन्यास से पहले तो यह मुश्किल ही नजर आता है. वहीं, टी20 में ओपनिंग स्लॉट के पहले ही कई दावेदार हैं. इसमें अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन का नाम प्रमुख है. 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के

Advertisement

Advertisement

()