The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Gurnoor brar selection reason shubhman gill ind vs afg test odi bcci

गुरनूर बरार ने ऐसा क्या किया, जो टीम इंडिया में सेलेक्ट हो गए?

Gurnoor Brar स्कूल में टेनिस और फुटबॉल खेला करते थे. स्कूल के ही एक दोस्त ने उन्हें क्रिकेट के ट्रायल्स देने की सलाह दी. उन्हें लगता था कि बरार की हाइट अच्छी है और वह अच्छे बॉलर बन सकते हैं. यहीं से बरार का क्रिकेट करियर शुरू हुआ.

Advertisement
pic
19 मई 2026 (पब्लिश्ड: 06:58 PM IST)
Gurnoor brar selection reason shubhman gill ind vs afg test odi bcci
गुरुनूर बरार को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है. पंजाब के पेसर गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है. उन्हें सिर्फ टेस्ट ही नहीं बल्कि वनडे टीम में भी चुना गया है. फुटबॉलर बनने का सपना देखने वाले बरार पंजाब के मुख्य खिलाड़ियों में शामिल हैं और IPL भी खेल चुके हैं. पर बरार को टीम में किस बेसिस पर मौका दिया गया, और उनकी खासियत क्या है, आइए जानते हैं.

शुभमन गिल से हुई मुलाकात

बरार स्कूल में टेनिस और फुटबॉल खेला करते थे. स्कूल के ही एक दोस्त ने उन्हें क्रिकेट के ट्रायल्स देने की सलाह दी. उन्हें लगता था कि बरार की हाइट अच्छी है और वह अच्छे बॉलर बन सकते हैं. यहीं से बरार का क्रिकेट करियर शुरू हुआ. इसके दो साल बाद उनकी मुलाकात मौजूदा वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल से हुई. गिल को बरार की रफ्तार काफी पसंद आई और उनकी मदद से ही बरार को डिस्ट्रिक्ट टीम में मौका मिला.

धवन ने दिखाया गुरुनूर बरार पर भरोसा

बरार ने 2021 में पंजाब के लिए लिस्ट-A डेब्यू किया और फिर अगले साल फर्स्ट क्लास मैच भी खेले. घरेलू क्रिकेट के शानदार प्रदर्शन के बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें नेट बॉलर के तौर टीम में शामिल किया. गिल के बाद बरार ने शिखर धवन को इंप्रेस किया और इस बार उनकी एंट्री हुई पंजाब किंग्स में. 

IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अपना डेब्यू मैच खेला. धवन को बरार पर इतना भरोसा था कि उन्होंने मैच में बरार को पहला ओवर डालने को दिया. इस ओवर में वह कोई विकेट तो नहीं ले सके, लेकिन इससे उनका आत्मविश्वास जरूर बढ़ गया.

गुजरात टाइटंस ने दिया मौका

IPL डेब्यू के बाद बरार शेर-ए-पंजाब लीग खेलते हुए बरार चोटिल हो गए. इस कारण उनके करियर में ब्रेक लग गया. 2023-24 सीजन में वह कोई घरेलू मैच नहीं खेल सके. बरार अपने वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर सतर्क नहीं थे. इसी वजह से इंजरी ठीक तरह मैनेज नहीं कर सके. 

लेकिन इस ब्रेक के बावजूद शुभमन गिल का उन पर भरोसा कायम था. जब बरार फिट हुए तब शुभमन गिल गुजरात टाइटंस में थे. उन्होंने बरार को बतौर नेट बॉलर टीम के साथ जुड़ने को कहा.

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान टेस्ट में पंत वाइस कैप्टन नहीं, ODI में रोहित-कोहली के अलावा कई नए चेहरे 

बरार के लिए यह खास मौका था. यहां उन्हें हेड कोच आशीष नेहरा का साथ मिला. नेहरा ने न सिर्फ गेंदबाजी की स्किल सिखाई, बल्कि बरार को इंजरी मैनेजमेंट को लेकर भी काफी गाइड किया. 

2025 सीजन के लिए GT ने बरार को 1.3 करोड़ रुपए में साइन किया था. हालांकि बीते दो सीजन वह टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेले हैं. उन्होंने 18 फर्स्ट क्लास मैच में 52 विकेट लिए हैं. वहीं 9 लिस्ट-A में उनके नाम 12 विकेट हैं. IPL में बरार ने एक ही मैच खेला है, जो कि उनका डेब्यू मैच था. वह उस मैच में एक ही विकेट ले पाए थे.

वीडियो: CSK फैंस की उम्मीद टूटी, आखिर कहां चूकी महेंद्र सिंह धोनी की टीम?

Advertisement

Advertisement

()