The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • GT vs MI kusal mendis hit wicket dismissal fielding blunder rohit sharma surya kumar yadav

कई कैच छोड़े, फिर हिट विकेट हो गए...कुसल मेंडिस इस मैच को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे

Gujarat Titans को एलिमिनेटर मुकाबले में Mumbai Indians के हाथों हार मिली. ये मुकाबला GT के कुसल मेंडिस कभी नहीं भूल पाएंगे. जिनसे इस मैच में एक नहीं कई गलतियां हुई और ये गलतियां गुजरात को बहुत भारी पड़ी.

Advertisement
pic
30 मई 2025 (अपडेटेड: 31 मई 2025, 10:01 AM IST)
Kusal Mendis, gt, ipl 2025
कुसल मेंडिस ने एलिमिनेटर मैच में 20 रन बनाए. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुजरात टाइटंस के कुसल मेंडिस के लिए IPL 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस नॉकआउट मैच में पहले फील्डिंग के दौरान उन्होंने बड़ी गलती की, जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा. फील्डिंग के बाद जब मेंडिस बल्लेबाजी के लिए उतरे, तो वहां भी उन्होंने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार दी.

मेंडिस ने रोहित शर्मा को दिया जीवनदान

मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए. टीम के लिए सबसे ज़्यादा 81 रन रोहित शर्मा ने बनाए. लेकिन रोहित यहां तक पहुंच ही नहीं पाते अगर कुसल मेंडिस उन्हें जीवनदान न देते. तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने पुल शॉट खेला. मेंडिस ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक गई. उस समय रोहित महज़ 12 रन पर खेल रहे थे. इस जीवनदान का उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और अपनी टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें: दो ड्रॉप कैच और रोहित शर्मा ने GT का पूरा गेम बिगाड़ दिया!

सूर्यकुमार यादव का भी छोड़ा कैच

इसके बाद मेंडिस ने एक और बड़ी गलती दोहराई. 12वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने सूर्यकुमार यादव का कैच भी टपका दिया. सूर्या ने 20 गेंदों में 33 रन बनाए. आखिर में ये रन भी मुकाबले में भारी साबित हुए.

हिटविकेट होकर टीम के लिए खड़ी कर दी मुश्किल

फील्डिंग में दो बड़े ब्लंडर के बाद जब कुसल मेंडिस बल्लेबाजी के लिए आए, तो यहां भी उन्होंने टीम को निराश किया. जब वो क्रीज पर उतरे, तब टीम ने 3 रन पर एक विकेट गंवा दिया था. मेंडिस ने साईं सुदर्शन के साथ 64 रन की साझेदारी की. जैसे ही लगने लगा कि मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बनने लगा है, मेंडिस हिटविकेट हो गए. वो पुल शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनका पिछला पैर फिसलकर स्टंप्स से टकरा गया. आउट होने के बाद मेंडिस बेहद निराश नजर आए.
उनके विकेट से मुंबई को वापसी का मौका मिल गया और अंत में मुंबई इंडियंस ने ये मुकाबला 20 रन से अपने नाम कर लिया.

वीडियो: RCB की जीत में दिखेगा इन इशारों का असर? अगर ऐसा हुआ तो चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक सकता!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()