The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Give us 0.5 percent Netherlands cricketer's blunt take on Rs 16,660 crore RCB sale

‘क्रिकेट बचाने के लिए हमें 0.5% पैसे ही दे दो’, RCB की कीमत देख क्रिकेटर की बड़ी मांग

RCB को एक बड़े बिजनेस कंसोर्टियम ने करीब 1.78 अरब डॉलर, यानी लगभग 16,660 करोड़ रुपये में खरीद लिया. लेकिन इस बड़ी खबर पर सबसे दिलचस्प प्रतिक्रिया आई नीदरलैंड्स के तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन की तरफ से.

Advertisement
pic
25 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 11:21 AM IST)
Give us 0.5 percent Netherlands cricketer's blunt take on Rs 16,660 crore RCB sale
एसोसिएट देशों में फंड की कमी, इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्या और कम मैचों की वजह से खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते. (फोटो- AP/X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की डील को लेकर क्रिकेट जगत में खूब चर्चा है. 24 मार्च 2026 को RCB को एक बड़े बिजनेस कंसोर्टियम ने करीब 1.78 अरब डॉलर, यानी लगभग 16,660 करोड़ रुपये में खरीद लिया. लेकिन इस बड़ी खबर पर सबसे दिलचस्प प्रतिक्रिया आई नीदरलैंड्स के तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन की तरफ से. उन्होंने इस रकम का 0.5 प्रतिशत नीदरलैंड्स क्रिकेट को देने की मांग कर दी.

नीदरलैंड्स के तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन ने X पर पोस्ट कर लिखा,

“अगर RCB की बिक्री की सिर्फ 0.5 प्रतिशत रकम नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड को दे दी जाए, तो हम फुल मेंबर टीमों के स्तर तक पहुंच सकते हैं और क्रिकेट को और ज्यादा ग्लोबल बना सकते हैं.”

ं
मीकेरेन का पोस्ट.

मीकेरेन ने अपने पोस्ट में RCB के ऑफिशियल हैंडल को भी टैग किया.

पॉल वैन मीकेरेन लंबे समय से एसोसिएट देशों (जैसे नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, ओमान आदि) की क्रिकेट को मजबूत बनाने की बात करते आए हैं. हाल ही में T20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स ने अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने पाकिस्तान को जोरदार टक्कर दी और भारतीय टीम के खिलाफ भी अच्छा खेला था. लेकिन टीम ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक मैच ही जीत पाई, और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. फिर भी एसोसिएट टीमों के प्रदर्शन से साफ हुआ कि वो बड़े देशों से मुकाबला कर सकती हैं, बस उन्हें ज्यादा मौके और संसाधन चाहिए.

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भी ICC से अपील की थी कि एसोसिएट टीमों को सिर्फ बड़े टूर्नामेंट में नहीं, बल्कि साल भर बड़े देशों के साथ ज्यादा मैच खेलने का मौका मिले. ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने भी यही बात कही.

वैन मीकेरेन का सुझाव इसी दिशा में है. वो कहते हैं कि इतनी बड़ी रकम का छोटा सा हिस्सा अगर एसोसिएट क्रिकेट में लगाया जाए, तो युवा खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग, अच्छी सुविधाएं, ज्यादा मैच और प्रोफेशनल सेटअप मिल सकता है. इससे क्रिकेट सचमुच पूरी दुनिया में फैल सकता है.

0.5 प्रतिशत का मतलब है करीब 83 करोड़ रुपये. वैन मीकेरेन के अनुसार इतनी रकम नीदरलैंड्स क्रिकेट को पूरी तरह बदल सकती है. एसोसिएट देशों में फंड की कमी, इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्या और कम मैचों की वजह से खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते. भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी फुल मेंबर टीमों के पास करोड़ों का बजट और साल भर क्रिकेट है, जबकि नीदरलैंड्स जैसे देशों को संघर्ष करना पड़ता है.

RCB और RR की टीमें बिकीं

RCB के पुराने मालिक यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने फ्रेंचाइजी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है. नई मालिक कंपनी में आदित्य बिरला ग्रुप (ABG), टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं.

RCB के नए लीडरशिप स्ट्रक्चर में फ्रेंचाइजी के चेयरमैन आर्यमान विक्रम बिरला होंगे. आर्यमान आदित्य बिरला ग्रुप के डायरेक्टर और पूर्व प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. वो राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से IPL भी खेल चुके हैं. वहां टीम के वाइस चेयरमैन सत्यान गजवानी होंगे. जो टाइम्स इंटरनेट के चेयरमैन हैं.

मंगलवार, 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR) भी 1.63 अरब डॉलर (लगभग 15,290 करोड़ रुपये) में बिकी. RCB की बिक्री से पहले भी इसकी वैल्यू बहुत ऊंची बताई जा रही थी. टीम को IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु में खेलना है.

वीडियो: IPL 2026 में अर्जुन तेंदुलकर को लेकर आर अश्विन ने क्या भविष्यवाणी की?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()