The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Gautam gambhir virat kohli most awaited interview On Field Clashes

गंभीर-कोहली का धमाकेदार इंटरव्यू, दोनों में कौन ज्यादा लड़ता है, तय हो गया!

Virat Kohli और Gautam Gambhir के 'ब्लॉकबस्टर इंटरव्यू' का एक ट्रेलर सामने आया है. जिसमें गंभीर ने कोहली की टांग खिंचाई की है.

Advertisement
pic
18 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 18 सितंबर 2024, 12:11 PM IST)
Gautam Gambhir, Virat kohli, Interview
गंभीर और कोहली ने किया एक दूसरे का इंटरव्यू (फोटो: X/BCCI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

विराट कोहली (Virat Kohli) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir). ये दोनों नाम एक साथ सुनते ही कई फैन्स और ट्रोल्स के कान खड़े हो जाते हैं. कयास लगाए जाते हैं कि कुछ ना कुछ मसाला देखने को मिलेगा ही. गंभीर के हेड कोच बनने के बाद ये सवाल भी उठ रहे थे कि दोनों के बीच रिश्ते ठीक होंगे भी या नहीं. इन सब सवालों का जवाब एक 'ब्लॉकबस्टर इंटरव्यू' (Gambhir Kohli interview) में मिलने जा रहा है. इंटरव्यू किसी और ने नहीं, बल्कि दोनों प्लेयर्स ने ही एक-दूसरे का किया है.

18 सितंबर को BCCI की तरफ से इंटरव्यू का ट्रेलर टाइप एक छोटा क्लिप शेयर किया गया है. इंटरव्यू में गंभीर ने विराट कोहली की टांग खिंचाई भी की है. दरअसल इंटरव्यू के दौरान कोहली ने गंभीर से पूछा,

“जब आप मैदान पर दूसरी टीम के प्लेयर्स से भिड़ते हैं तो आपको क्या लगता है कि इस वजह से आप जल्दी आउट हो जाएंगे या फिर आपको लगता है कि इससे आप और ज्यादा मोटिवेट हो जाएंगे.”

इस पर गंभीर ने हंसते हुए जवाब दिया,

“आपने मुझसे ज्यादा मैदान पर लड़ाई की है, मुझे लगता है कि आप इस सवाल का जवाब मुझसे बेहतर दे सकते हैं.”

ये भी पढ़ें: ‘केएल राहुल के लिए मैसेज साफ है…’ बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने ये क्या कह दिया?

विराट ने इस बात को मानते हुए कहा,

“मैं तो ये ढूंढ़ रहा हूं कि कोई मेरी बात से सहमत हो. मैं ये नहीं बोल रहा कि ये गलत है, मैं कह रहा हूं कि कोई तो बोले कि हां यही होता है.”

विराट की बैटिंग की तारीफ

गंभीर ने इस इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली के 2014-15 ऑस्ट्रेलिया दौरे की शानदार बैटिंग का भी जिक्र किया. गंभीर ने कहा, 

“मुझे याद है, आपके लिए 2014-15 वाली ऑस्ट्रेलिया सीरीज धमाकेदार रही थी. आपने काफी रन बनाए थे, और आप उस दौरे पर अलग ही जोन में थे. मेरे लिए ऐसा ही कुछ नेपियर में था. अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं कि क्या मैं फिर से ढाई दिन बैटिंग कर सकता हूं. मुझे नहीं लगता कि ऐसा मैं फिर से कर पाता. इसके बाद मैं कभी भी उस जोन में गया ही नहीं. मैं ये समझ सकता हूं कि उस जोन में रहना कितना शानदार रहता है. आप तो मेरे से काफी ज्यादा बार ऐसे जोन में रहे हैं.”

दरअसल, विराट कोहली ने 2014-15 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैचों में 86.50 के औसत से कुल 692 रन बनाए थे. वहीं गंभीर ने नेपियर की जिस पारी का जिक्र किया, उसमें उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 436 गेंदों पर 137 रन बनाए थे. ढाई दिन तक बैटिंग कर गंभीर ने टेस्ट मैच में भारत को हार से बचाया था. फिलहाल इंटरव्यू के ट्रेलर के अंत में कोहली ने कहा कि हमारे बीच जो भी मसाला ढूंढा जा रहा, वो खत्म हो चुका है.

वीडियो: पहले टेस्ट में बांग्लादेश को पस्त करने के लिए गौतम गंभीर की ये तरकीब

Advertisement

Advertisement

()