'ऐसे खिलाड़ी को याद करना...' धोनी का नाम लेकर गावस्कर ने BCCI को काफी गंदा सुना डाला!
दिग्गज क्रिकेटर Sunil Gavaskar ने अब BCCI पर सवाल खड़ा किया है. इसके लिए उन्होंने Mahendra Singh Dhoni का भी उदाहरण दिया है.

सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar). IPL 2025 में कॉमेंट्री के दौरान सनी पाजी बेबाक राय रख रहे हैं. चाहे वो प्लेयर्स हो या कोई फ्रैंचाइज, गावस्कर किसी पर भी सवाल उठाने से कोई परहेज नहीं करते. दिग्गज क्रिकेटर ने अब BCCI पर भी सवाल खड़े किए हैं. इसके लिए उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का भी उदाहरण दिया है.
दरअसल, सुनील गावस्कर ने अनकैप्ड खिलाड़ियों को लेकर नियम में हुए बदलाव पर सवाल उठाया है. गावस्कर के मुताबिक अनकैप्ड प्लेयर को ज्यादा पैसे मिलने से क्रिकेट के प्रति जुनून और टीम इंडिया के लिए खेलने की भूख कम हो सकती है. गावस्कर ने Sportstar में अपने कॉलम में लिखा,
ये भी पढ़ें: BGT के 'मिस्टर फिक्सिट' फिर से मैदान में? मांगी टेस्ट टीम की कप्तानी, BCCI का जवाब जान लीजिए
गावस्कर ने साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की वजह से अनकैप्ड प्लेयर्स की लिमिट को बढाने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा,
बताते चलें कि आईपीएल 2025 सीजन से पहले अनकैप्ड खिलाड़ी नियम वापस लाया गया था. इस नियम के मुताबिक पांच या उससे ज़्यादा सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया जा सकता है.
वीडियो: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी में हार के बाद BCCI के रिव्यू मीटिंग में क्या-क्या तय हुआ?

.webp?width=60)

