2011 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में स्टार्क, हेजलवुड और कमिंस के बिना उतरेंगे कंगारू!
वर्ल्ड कप शुरू होने में अब एक दिन बचा है. लेकिन, इससे पहले कंगारुओं को बड़ा झटका लग गया है. Pat Cummins के बाद अब Josh Hazlewood भी चोट के कारण वर्ल्ड कप से रूल्ड आउट हो गए हैं.
.webp?width=210)
T20 वर्ल्ड कप शुरू होने से एक दिन पहले कंगारुओं के लिए बुरी खबर आई है. पैट कमिंस के बाद टीम के प्रमुख पेसर जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) भी चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. इसके कारण ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर नज़र आ रहा है. ये 2011 के बाद पहली बार है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम में जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की तिकड़ी में से कोई वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं है.
दरअसल, 12 नवंबर को शेफील्ड शील्ड के मुकाबले के दौरान हेजलवुड को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. इसके बाद से वो कोई मुकाबला नहीं खेल सके. लेकिन, इसके बावजूद उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल किया गया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम जब श्रीलंका पहुंची, तब भी वह सिडनी में ही रहकर फिटनेस पर काम कर रहे थे.
नहीं फिट हो पाएंगे हेजलवुडआयरलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच से 5 दिन पहले नेशनल सेलेक्टर टोनी डोडेमाइड ने साफ कर दिया कि हेजलवुड की वापसी अभी दूर है. उनकी फिटनेस प्रक्रिया तेज करना जोखिम भरा होगा. उन्होंने कहा,
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया को बड़ा झटका! वर्ल्ड कप शुरू होने से एक दिन पहले हर्षित राणा हुए बाहर
2011 के बाद पहली बार नहीं होंगे 'बिग थ्री'कप्तान मिचेल मार्श की टीम के लिए ये दूसरा बड़ा झटका है. इससे पहले, पैट कमिंस की चोट ने उनकी टेंशन बढ़ा दी थी. पिछले वर्ल्ड कप तक स्टार्क, हेजलवुड और कमिंस की तिकड़ी के रूप में 3 बॉलर पेस बॉलिंग अटैक की जान थे. इस बार तीनों ही वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. स्टार्क पहले ही रिटायर हो चुके हैं. कमिंस और हेजलवुड चोटिल हैं. 2011 के बाद पहली बार ऐसा होगा जब ऑस्ट्रेलिया के 'बिग थ्री' में कोई वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं होगा.
फिलहाल टीम के पास जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वारशुइस के रूप में पूरी तरह फिट सिर्फ दो मुख्य पेसर हैं. ट्रैवलिंग रिजर्व सीन एबॉट को बाद में टीम में शामिल किया जा सकता है. वहीं, नाथन एलिस भी चोट से वापसी कर रहे हैं. लेकिन, 11 फरवरी को होने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच में उनका खेलना तय नहीं है.
स्पिनर्स पर जताना होगा भरोसाक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, टिम डेविड और नाथन एलिस ग्रुप स्टेज मैच में उपलब्ध हो सकते हैं. वहीं, स्पिनर एडम जांपा आयरलैंड के खिलाफ मैच के लिए फिट हैं. श्रीलंका की परिस्थितियों को देखते हुए कंगारू शुरुआती मैचों में स्पिनर्स पर ज्यादा भरोसा जता सकते हैं. टीम के पास एडम जांपा, मैथ्यू कुह्नमैन और कूपर कोनोली के रूप में शानदार स्पिन विकल्प मौजूद हैं. इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन जैसे सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर टीम को संतुलन देंगे.
वीडियो: पाकिस्तानी बॉलर उस्मान तारिक पर कैमरन ग्रीन ने क्यों उठाए सवाल?

.webp?width=60)

