The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • fifa womens world cup final rocked by kiss scandal as aussie great rips horrific act

महिला खिलाड़ी को 'किस' किया, FIFA विश्वकप जीत के बाद ये जश्न देख दुनिया हैरान!

फेडरेशन अध्यक्ष के किस पर सोशल मीडिया में बवाल, महिला खिलाड़ी ने क्या कह दिया?

Advertisement
pic
21 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 21 अगस्त 2023, 05:09 PM IST)
FIFA Women's World Cup final rocked by kiss scandal as Aussie great rips 'horrific' act
हर्मोसो ने बताया कि वो वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में किया गया एक सहज संकेत था. (फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

FIFA महिला फुटबॉल विश्व कप 2023 (FIFA Womens World Cup 2023). 20 अगस्त को टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया. स्पेन और इंग्लैंड के बीच. स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हरा फाइनल जीत लिया. लेकिन मैच के बाद जो हुआ वो विवादों में है. रॉयल स्पैनिश फुटबॉल फेडरेशन (RFEF) के अध्यक्ष लुइस रुबियल्स ने अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान स्पेन की मिडफील्डर जेनिफर हर्मोसो को होठों पर किस कर दिया. रुबियल्स इसके बाद से विवादों में हैं.

सोशल मीडिया पर मैच के बाद हुई इस घटना को लेकर लुइस रुबियल्स की काफी आलोचना की जा रही है. मैच के बाद एक इंस्टाग्राम लाइव में स्पेनिश मिडफील्डर ने कहा कि उन्हें वो चीज पसंद नहीं आई. लेकिन ये बात कहने के बाद वो हंसती हुई नज़र आईं. जेनिफर हर्मोसो ने आगे कहा कि वो एक स्नेह का स्वाभाविक संकेत था.

हर्मोसो ने बताया कि वो वर्ल्डकप जीतने की खुशी में किया गया एक सहज संकेत था. फॉक्स स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने फेडरेशन के अध्यक्ष लुइस रुबियल्स का बचाव करते हुए कहा कि,

“अध्यक्ष और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. उन्होंने हमेशा हमसे अच्छे से व्यवहार किया है.”

हर्मोसो ने आगे बताया कि दोस्ती के भाव पर इतनी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए. हम विश्वकप जीते हैं, वो हमारे लिए ज्यादा बड़ी बात है. हम उससे दूर नहीं होना चाहते हैं.

स्पेनिश टीवी प्रेजेंटर क्लॉडिया कैरोलिना ने रुबियल्स द्वारा किए गए कृत्य को ‘अत्यधिक’ बताया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के फुटबॉल प्लेयर क्रेग फॉस्टर ने इस घटना को भयानक कहा है.

15 खिलाड़ियों ने किया वॉकआउट 

स्पेन की ये जीत उस वक्त आई है जब टीम के 15 खिलाड़ियों ने वर्ल्ड क्वॉलिफिकेशन से पहले वॉकआउट कर दिया था. खिलाड़ियों ने कम निवेश और टीम मैनेजमेंट के प्रति कोच जॉर्ज विल्डा के व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े किए थे. इसके बाद सिर्फ तीन खिलाड़ी ही वापस आए थे. जबकि स्टार खिलाड़ी जैसे मैपी लियोन, पैट्री गुइजारो और क्लाउडिया पिना ने बॉयकॉट जारी रखा था.

फाइनल जीतने के बाद कोच विल्डा ने कहा कि उनका पद छोड़ने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि चैंपियन बनने के लिए अगर ये सब जरूरी है तो ये ठीक भी है.

(ये भी पढ़ें: इकलौता गोल कर देश को FIFA वर्ल्ड कप जितवाया, मैच के बाद मिली पिता के निधन की खबर)

वीडियो: FIFA फुटबॉल अवॉर्ड्स से मेसी और उनके फ़ैन्स का दिल खुश हो गया

Advertisement

Advertisement

()