संजू सैमसन (Sanju samson). IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद फैन फेवरेट बन चुकेसंजू ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20 मैच में गदर काट दिया. संजू ने इस मुकाबले मेंआयरलैंड के बोलर्स की जमकर ख़बर ली और मैदान के चारों तरफ बेहतरीन शॉट्स लगाए.संजू ने इस मैच में धमाकेदार पारी खेल अपनी पहली T20 हाफ सेंचुरी का इंतजार खत्मकिया. इस मुकाबले में ओपनिंग करने आए सैमसन ने T20 में डेब्यू करने के सात साल बादअपना पहला अर्धशतक जड़ा. 42 गेंदों पर 77 रन की इस पारी के दौरान सैमसन ने नौ चौकेऔर चार छक्के जड़े. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फ़ैन्स खुशी से झूम उठे. अपने फेवरेटखिलाड़ी की इस पारी पारी से गदगद हुए फ़ैन्स ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहारकिया.एक यूजर ने लिखा,‘संजू सैमसन आप अच्छा खेले. हमारे जैसे कई फ़ैन्स बहुत लंबे समय से आपसे इस तरह कीपारी देखने का इंतजार कर रहे थे.’ Well played Sanju Samson 77(42) that's a crazy stuff from you and we had beenwaiting to see this kind of inning from you for a very long time#SanjuSamsonpic.twitter.com/UEfLpKYOIL— Rockstar MK (@RockstarMK11) June 28, 2022वहीं दूसरे यूजर ने कहा,‘संजू अभी तकनीकी रूप से दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं!!! इसमें कोई दोराय नहीं है.’ Most elegant & technically gifted Batsman in World Right now!!!Yes... No second Thoughts! Absolute Beauty ❤️#SanjuSamson #IREvINDpic.twitter.com/6fzLe98Wxn— Sravan Prasannakumar (@Getpoppyfied) June 28, 2022एक अन्य यूजर ने लिखा,संजू सैमसन के सभी फ़ैन्स के लिए कितना शानदार दिन है. संजू सैमसन ने इंटरनेशनलक्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. What an amazing day for all sanju Samson fans..Sanju Samson completed his firsthalf century in international cricket🔥🔥🙌 @IamSanjuSamson#SanjuSamsonpic.twitter.com/BkEbLB0EvO— Mahi Bhai (Sanjusamson Fan👑) (@Sanjusamsonf11) June 28, 2022जबकि एक और यूजर ने कहा,‘संजू सैमसन ने अपने इंटरनेशनल T20 करियर का पहला अर्धशतक जड़ा. यह शर्म की बात हैकि भारतीय क्रिकेट टीम ने इस खिलाड़ी को काफी कम मौके दिए.’Sanju Samson hit the first half century of his International T20 match. It is ashame that the Indian cricket team gave this player less chances.#SanjuSamson #IREvIND pic.twitter.com/JbXPN97y33— Cricket Lover NR45 (@CricketLover_nr) June 28, 2022बताते चलें कि सैमसन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनमें टैलेंट की कोई कमी नहीं है. जिस दिनवो फॉर्म में होते हैं, अच्छे से अच्छे बोलर की शामत आ जाती है. हालांकि इंटरनेशनलक्रिकेट में उन्हें अपने टैलेंट को साबित करने के कई मौके मिले, लेकिन वह इन मौकोंको भुना नहीं पाए. संजू अपने डेब्यू के बाद से ही अंदर-बाहर होते रहे. सात साल पहलेइंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद वो महज 14 मुकाबले ही खेल पाए हैं. लेकिनआयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उससे फ़ैन्स काफीखुश हुए होंगे.