The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Families will not be able to travel with Team India for Champions Trophy 2025

चैंपियंस ट्रॉफी में होटल में साथ नहीं रहेगी फैमिली, बड़े प्लेयर ने पूछा तो साफ़ मिला जवाब

BCCI की नई पॉलिसी के अनुसार, 45 दिनों या उससे ज़्यादा के टूर के दौरान परिवार अधिकतम दो हफ्ते तक खिलाड़ियों के साथ रह सकता है. अब क्या हुआ है?

Advertisement
pic
13 फ़रवरी 2025 (अपडेटेड: 13 फ़रवरी 2025, 11:09 PM IST)
Families will not be able to travel with Team India for Champions Trophy 2025
BCCI ने नए नियम भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद तैयार किए थे. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Champions Trophy 2025 अब बस 6 दिन दूर है. टीम इंडिया अपना पहला मैच 20 फरवरी को खेलेगी. ये मैच बांग्लादेश के खिलाफ होगा. लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले BCCI ने तगड़ा फैसला ले लिया है. टूर्नामेंट में टीम इंडिया के प्लेयर्स अपने परिवार को नहीं ले जा सकेंगे. BCCI खिलाड़ियों के साथ उनके परिवारों को जाने की अनुमति नहीं देगा.

दरअसल, ICC Champions Trophy 2025 टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया तीन हफ्ते से थोड़ा ज्यादा समय के लिए टूर करेगी. 9 मार्च को होने वाले फाइनल को भी अगर ध्यान में रखा जाए, तब भी BCCI खिलाड़ियों के साथ परिवारों को जाने की अनुमति नहीं देगा. BCCI की नई पॉलिसी के अनुसार, 45 दिनों या उससे ज़्यादा के टूर के दौरान परिवार अधिकतम दो हफ्ते तक खिलाड़ियों के साथ रह सकता है.

BCCI के एक वरिष्ठ सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई को बताया,

“अगर कुछ बदलता है तो अलग बात है, लेकिन फिलहाल खिलाड़ी इस दौरे पर अपनी पत्नी या पार्टनर को साथ नहीं ले जा सकेंगे. एक सीनियर प्लेयर ने इस बारे में पूछा था, तो उन्हें बताया गया बोर्ड की नीतियों का पालन किया जाएगा.”

उन्होंने कहा,

"क्योंकि ये टूर एक महीने से भी कम समय का है, इसलिए खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार नहीं होंगे. लेकिन अगर अपवाद की बात करें तो मुझे लगता है कि प्लेयर को पूरा खर्च उठाना होगा, क्योंकि BCCI उनके परिवार के लिए खर्च नहीं उठाएगा."

BCCI के नियम क्या कहते हैं?

BCCI के पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, विदेशी दौरे के दौरान 45 दिनों से अधिक समय तक भारत के बाहर रहने वाले खिलाड़ियों को उनके पार्टनर और बच्चे (18 वर्ष से कम) जॉइन कर सकते हैं. ये हर सीरीज के हिसाब से दो हफ्ते तक की विजिट हो सकती है. पॉलिसी के अनुसार, इसमें किसी भी तरह के बदलाव के लिए कोच, कप्तान और GM ऑपरेशन से पूर्व अनुमति लेनी होती है. अगर प्लेयर का परिवार BCCI द्वारा निर्धारित समय से ज्यादा स्टे करता है, तो अतिरिक्त समय का खर्च BCCI नहीं उठाएगा.

हालांकि, जून-जुलाई-अगस्त में इंग्लैंड में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान परिवार टीम के साथ रहेंगे. इसके लिए दो सप्ताह की विंडो बाद में तय की जाएगी.

बता दें कि BCCI ने नए नियम भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद तैयार किए थे. इस दौरे पर टीम 1-3 से सीरीज हार गई थी. सीरीज के दौरान ड्रेसिंग रूम में अनुशासन और एकजुटता की कमी से जुड़ी कई खबरें भी सामने आई थीं.

वीडियो: शुभमन गिल ने शतक जड़ा, न्यूजरूम में जोरदार बहस हो गई

Advertisement

Advertisement

()