The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Donald Trump has given Iran green light to play FIFA World Cup in USA Gianni Infantino

ईरान इस बार फीफा वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएगा? डॉनल्ड ट्रंप के जवाब से सब साफ़ हो गया

फीफा वर्ल्ड की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के पास है. यह टूर्नामेंट 11 से लेकर 19 जुलाई तक खेला जाएगा. ईरान को जिस ग्रुप में रखा गया है, उसके सभी मैच अमेरिका में होने वाले हैं. इसी वजह से उसके खेलने पर संशय बना हुआ था.

Advertisement
pic
11 मार्च 2026 (अपडेटेड: 11 मार्च 2026, 03:09 PM IST)
iran, fifa world cup, donald trump
ईऱान ने फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है. (Photo-AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध से दोनों देशों के रिश्ते काफी खराब हो चुके हैं. इस युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा था कि क्या फीफा वर्ल्ड कप 2026 का मेजबान अमेरिका, ईरान की टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की इजाजत देगा? वह टीम को अमेरिका का वीजा देगा? फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने इसे लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने इस मुद्दे को लेकर डॉनल्ड ट्रंप से बात कर ली है.

ईरान को अमेरिका में खेलने हैं मैच

फीफा वर्ल्ड की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के पास है. यह टूर्नामेंट 11 से लेकर 19 जुलाई तक खेला जाएगा. ईरान को जिस ग्रुप में रखा गया है, उसके सभी मैच अमेरिका में होने वाले हैं. फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कहा कि उन्होंने मंगलवार की रात को राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से टूर्नामेंट की तैयारियों की स्थिति पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की. इस दौरान ईरान को लेकर भी चर्चा की गई. ट्रंप ने उन्हें आश्वासन दिया कि ईरान की टीम को अमेरिका आने की अनुमति दी जाएगी. वीजा देने में किसी तरह की रुकावट नहीं होगी. 

ट्रंप का क्या है प्लान?

मुलाकात के बाद इन्फेंटिनो ने कहा,

''हमने ईरान की मौजूदा स्थिति और इस तथ्य के बारे में भी बात की कि ईरानी टीम ने फीफा विश्व कप 2026 में भाग लेने के लिए क्वालीफाई कर लिया है. चर्चा के दौरान, राष्ट्रपति ट्रम्प ने दोहराया कि ईरानी टीम का यूएसए में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए निश्चित रूप से स्वागत है.''

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,

''लोगों को एकजुट करने के लिए फीफा विश्व कप जैसे आयोजन की आज पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है.''

यह भी पढ़ें- मंदिर जाने वाली बात पर कीर्ति आजाद को गंभीर का जवाब, बोले- ‘ऐसे बयान टीम को नीचा दिखाते हैं’

संशय में ईरान के खिलाड़ी

इस बैठक की जरूरत भी इसलिए पड़ी क्योंकि ईरान के फुटबॉल अधिकारियों ने फीफा से इसे लेकर सवाल किया था. मेहदी ताज ने हाल ही में कहा था कि वह इस बात को लेकर असमंजस में है कि मौजूदा हालात के बीच अपनी टीम को अमेरिका कैसे भेजें. इसका एक और बड़ा कारण यह भी था कि अमेरिका ने ईरान को लेकर ट्रेवल बैन लगाया था. ईरान के लोगों को वीजा नहीं दिया जा रहा था. इन सबके बीच फीफा को उम्मीद है कि अमेरिका की हामी के बाद ईरान वर्ल्ड कप खेलने के लिए अपनी टीम को इजाजत दे देगा.  

वीडियो: अमेरिका-ईरान जंग में अमेरिकी सैनिकों का कितना नुकसान हुआ?

Advertisement

Advertisement

()