RCB ने दिनेश कार्तिक को बधाई दी तो DK ने कमाल का जवाब दे दिया!
दिनेश कार्तिक के लिए लगते हैं RCB RCB के नारे.

दिनेश कार्तिक उर्फ DK. साल 2022 उनके करियर के सबसे बेहतरीन सालों में से एक के तौर पर गुज़र रहा है. DK IPL 2022 में शानदार परफॉर्म करने के बाद मौजूदा टीम इंडिया के परमानेंट प्लेयर बन गए हैं. टीम इंडिया और इंडियन फ़ैन्स उनको फिनिशर के तौर पर देखते हैं. और इसी फिनिशर ने अब T20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम में भी अपनी जगह पक्की कर ली है.
BCCI ने जैसे ही T20 वर्ल्ड कप की टीम का ऐलान किया, इंडियन टीम के फ़ैन्स DK का नाम उस लिस्ट में देखकर खुश हो गए. फैन्स ने उनके लिए ढेर सारे ट्वीट किए, उनको बधाइयां दी. और इस लिस्ट में उनकी IPL टीम Royal Challengers Bangalore (RCB) भी रही. RCB ने उनकी एक वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा,
#मैसेज पर कार्तिक ने क्या कहा?अपनी IPL टीम का ये ट्वीट देख कार्तिक ने तुरंत जवाब दिया. अपने कोच का धन्यवाद करते हुए कार्तिक ने फ़ैन्स की भी तारीफ की. उन्होंने लिखा,
आपको बताएं, इससे पहले जब वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था. उस समय भी दिनेश कार्तिक ने एक ट्वीट किया था. डीके ने लिखा था.
#टीम इंडिया में वापसी?DK की इंडियन टीम में वापसी सही में एक सपने जैसी है. बीते साल जब टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेल रही थी, उस दौरान कार्तिक स्काई स्पोर्ट्स के लिए कॉमेंट्री कर रहे थे. लोग ये मान बैठे थे कि कार्तिक का करियर अब खत्म हो गया है.
हालांकि उस वक्त भी उनका यही कहना था कि कॉमेंट्री करने का मतलब क्रिकेटिंग करियर खत्म होना नहीं होता. और DK ने ये चीज़ कर के भी दिखाई. साल 2022 के IPL में वो RCB टीम में आए. टीम ने उनको फिनिशर के तौर पर खिलाया. और उन्होंने 16 मैच में 183.33 के स्ट्राइक रेट से 330 रन ठोक टीम इंडिया में वापसी का रास्ता बनाया.
T20 वर्ल्ड कप की टीम में संजू सैमसन के ना होने पर आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?

.webp?width=60)

