The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Devdutt Padikkal Rajat Patidar blitz against SRH in IPL 2026 opener

पडिक्कल-पाटीदार ने अभिषेक-हेड को बताया T20 कैसे खेले जाता है

देवदत्त पडिक्कल ने 21 गेंद में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. 61 रनों की पारी में उन्होंने 234 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. कप्तान पाटीदार ने 258 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की.

Advertisement
pic
28 मार्च 2026 (अपडेटेड: 28 मार्च 2026, 11:31 PM IST)
Devdutt Padikkal Rajat Patidar blitz against SRH in IPL 2026 opener
SRH के लिए पहली इनिंग में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ओपनिंग करने आए, और दोनों ने निराश किया. (फोटो- PTI/AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 का ओपनर मैच. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 6 विकेट से हरा दिया. मैच में RCB के बैटर देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार ने तेजतर्रार पारियां खेली. दोनों ने SRH के धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को दिखा दिया कि T20 क्रिकेट में किस तरह बैटिंग की जाती है.

पडिक्कल-पाटीदार की तेज पारियां

202 रनों के टारगेट को चेज़ करने उतरी RCB की टीम ने दूसरे ओवर में फिल सॉल्ट का विकेट खो दिया. इसके बाद बैटिंग करने आए देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ 45 गेंद में 101 रन जोड़ डाले. इस पार्टनरशिप में पडिक्कल एग्रेसर रहे. उन्होंने 26 गेंद में 61 रनों की तेज पारी खाली.

देवदत्त पडिक्कल ने 21 गेंद में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी. 61 रनों की पारी में उन्होंने 234 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. पारी में पडिक्कल ने 7 चौके और 4 छक्के जड़े. सबसे खास बात ये थी कि देवदत्त ने किसी भी तरह की स्लॉगिंग नहीं की. प्रॉपर क्रिकेटिंग शॉट्स लगाए.

110 के स्कोर पर पडिक्कल का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर RCB के कप्तान रजत पाटीदार आए. वो भी शानदार टच में दिखे. पाटीदार ने 12 गेंद में 31 रनों की पारी खेली. 2 चौके और 3 छक्के मारे. पाटीदार ने 258 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. जिस वक्त उनका विकेट गिरा तो टीम का 12 ओवर 2 गेंद में 163 रन हो गया था. विराट कोहली ने एक एंड अपने कंट्रोल में रखा. और आखिर तक 38 बॉल्स में 69 रन बनाकर नॉट आउट रहे.

अभिषेक-हेड ने किया निराश

SRH के लिए पहली इनिंग में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ओपनिंग करने आए. दोनों ही फेल कर गए. हेड ने 9 गेंद पर 11 रन बनाए. वहीं अभिषेक 8 गेंद में 7 रन ही बना सके. हेड ने 122 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. अभिषेक का स्ट्राइक रेट 90 से भी कम का रहा.

टीम को ईशान किशन ने संभाला. उन्होंने 38 बॉल्स पर 80 रनों की पारी खेली. उनके अलावा क्लासेन ने 31 और अनिकेत वर्मा ने 18 गेंद पर 43 रनों की इनिंग खेली.

SRH ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 201 रन बनाए. RCB के जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड को 3-3 विकेट मिले. भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा के नाम 1-1 विकेट रहा.

वीडियो: IPL की सबसे बड़ी डील, 16,660 करोड़ में खरीदी गई RCB, कौन है नया मालिक?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()