The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • CWG 2022: Divya Kakran complains that she didn't receive any help from Kejriwal government

केजरीवाल ने दी बधाई, CWG 2022 में मेडल जीतकर आई लड़की ने सुना डाला!

दिव्या काकरन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कुश्ती में देश को ब्रॉन्ज मेडल जिताया है.

Advertisement
pic
7 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 7 अगस्त 2022, 10:53 PM IST)
Divya Kakran compalins against Delhi government
दिव्या काकरन ने केजरीवाल सरकार पर लगाए आरोप (फोटो: ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में कुश्ती में देश को ब्रॉन्ज मेडल जिताने वाली दिव्या काकरन (Divya Kakran) को उनकी जीत पर पूरा देश बधाई दे रहा है. इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर उन्हें सराहा है. जिसके बाद दिव्या ने केजरीवाल की इस बधाई को स्वीकार करते हुए अपना दर्द और शिकायतें भी केजरीवाल को बता दीं. अपने ट्वीट में दिव्या काकरन ने दिल्ली सरकार और सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दिल्ली के खिलाड़ियों को मदद नहीं पहुंचाने का आरोप भी लगाया.

दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शनिवार छह अगस्त को भारतीय पहलवानों को मेडल जीतने पर बधाई देते हुए ट्वीट किया, 

‘शाबाश पहलवानों. हमारे पहलवानों ने कॉमनवेल्थ खेलों में धूम मचा दी है. कुश्ती में भारत को एक ही दिन में कुल 6 मेडल मिले. जिसमें 3 गोल्ड हैं. साक्षी मलिक और दीपक पुनिया को उनके गोल्ड और दिव्या काकरन एवं मोहित ग्रेवाल को कांस्य पदक के लिए बहुत-बहुत बधाई.’

इसके बाद दिव्या काकरन ने केजरीवाल के इस ट्वीट पर उन्हें धन्यवाद देते हुए ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल लाने के लिए सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ तो कर रहे हैं. लेकिन हकीकत में उन्होंने खिलाड़ियों को तैयारी के दौरान कभी कोई मदद भी नहीं की. दिव्या ने ट्वीट कर कहा, 

‘मेडल की बधाई देने पर दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री जी को तहे दिल से धन्यवाद. मेरा आपसे एक निवेदन है कि मैं पिछले 20 साल से दिल्ली मे रह रही हूं. और यहीं अपने खेल कुश्ती का अभ्यास कर रही हूं. लेकिन अब तक मुझे राज्य सरकार से किसी तरह की कोई इनाम राशि नहीं दी गई, न कोई मदद दी गई.’

दिव्या ने इसी क्रम में एक और ट्वीट किया और कहा, 

‘मैं आपसे इतना निवेदन करती हूं कि जिस तरह आप अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं. जो दिल्ली के होकर किसी ओर स्टेट से भी खेलते हैं. उसी तरह मुझे भी सम्मानित किया जाए.’

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर दिव्या के समर्थन में भी एक कैम्पेन चलने लगा. इसी बीच एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जो कि साल 2018 का है. जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ खिलाड़ियों ने मुलाकात की थी. इसमें दिव्या काकरन सबके सामने सीएम केजरीवाल से मदद की मांग करते हुए नजर आ रही हैं. उस दौरान दिल्ली सरकार के सम्मान समारोह में दिव्या ने सबके सामने सीएम केजरीवाल से मदद की मांग करते हुए कहा था, 

‘मैंने 19 साल की उम्र में देश को गोल्ड मेडल दिया. लगातार दिल्ली को 12 मेडल दिए. आपने कहा था कि मुझे भविष्य में मदद मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. एशियन गेम्स में जब गोल्ड मेडल लाई थी तब भी मेरे लिए कुछ नहीं हुआ था. आज मैं  आई हूं. तब तो आप कर रहे हो लेकिन जो गरीब बच्चे हैं आप उनके लिए भी कुछ सोचें. आज तो आपने हम सबको यहां पर इकट्ठा किया है. लेकिन जब हमें जरूरत होती है उस वक्त हमारी सहायता कोई नहीं करता.’

उन्होंने अरविंद केजरीवाल को कहा था, 

‘भले ही यहां पर आप हमारे लिए कम कर दीजिए. लेकिन जिस समय हमें जरूरत होती है अगर उस समय वो पूरी हो तो हम गोल्ड भी लाकर दे सकते हैं. आप सोचो मेरे कोच ने मेरे लिए कितना किया. मैं लकी हूं कि उन्होंने मुझसे अपनी जॉब छोड़कर अखाड़े में पहलवानी करवाई है. अब क्या है. आपने तब बुलाया है जब मैं मेडल लाई हूं . आपने कहा था कि आप हमारी मदद करेंगे. मैंने कहा था कि एशियन गेम्स की तैयारी के लिए मुझे कुछ चाहिए. लेकिन उसके लिए नहीं हो पाया. मैंने लिखकर भी दिया पर किसी ने मेरा फोन भी नहीं उठाया.’

उन्होंने आगे उस वीडियो में कहा था, 

‘हम बेशक गरीब हैं पर हमारे अंदर कुछ करने की इतनी ज्वाला है कि उसे आप सोच भी नहीं सकते. मैं आज पानी में भी पहलवानी कर रही हूँ. अगर आप सपोर्ट करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा. मैं आज यहां पहुंची हूं. तो सब साथ दे रहे हैं. लेकिन जिस समय जरूरत थी न उस समय किसी ने सपोर्ट नहीं किया था. दिल्ली में बहुत कम मेडल आए हैं. हरियाणा में जाकर देखिए वहां कितने मेडल आए हैं. वहां उनके साथ समर्थन है. 3 करोड़ रुपए का बजट बहुत होता है. यहाँ तो अब तक जाकर 1 करोड़ रुपए का बजट आया है. नहीं तो 20 लाख मिलते थे. 20 लाख रुपए कुछ भी नहीं होता. 

हरियाणा को लेकर कहते हैं कि वहां  दूध-दही है. वहां कुछ नहीं है. करने की ज्वाला हम में भी है. यहां भी दूध-दही है. पर हमारे पास सपोर्ट नहीं है. तो आप सपोर्ट कीजिए ताकि अगली बार एशियन गेम्स में दिल्ली के सबसे ज्यादा मेडल आ सकें.’

शुक्रवार को CWG 2022 में भारतीय पहलवानों ने अपने अभियान की शुरुआत की थी जिसके बाद 68 किलो कैटेगरी में अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है.

CWG 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया

Advertisement

Advertisement

()