The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • CT 2025 Steve smith retirement Virat kohli emotional hug video viral

स्मिथ के रिटायरमेंट की बात पहले से ही जानते थे कोहली? वीडियो गजब वायरल है

Champions Trophy 2025 में भारत के खिलाफ हार के बाद Steve Smith ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया. जिसके बाद Virat Kohli के साथ का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
IND vs AUS, Virat Kohli, Steve Smith
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है (फोटो: X)
pic
रविराज भारद्वाज
5 मार्च 2025 (अपडेटेड: 5 मार्च 2025, 07:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

स्टीव स्मिथ (Steve Smith). चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy) में ऑस्ट्रेलियन टीम के कैप्टन. सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 5 मार्च को एक बयान जारी कर इस बात की घोषणा की. जिसके बाद स्मिथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके साथ विराट कोहली (Virat Kohli Steve Smith viral video) भी नजर आ रहे हैं.

वायरल वीडियो में स्मिथ और विराट कोहली एक दूसरे से कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं. ऑडियो साफ सुनाई नहीं दे रहा लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कोहली उनसे पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या ये उनका आखिरी वनडे मैच है? जिसका जवाब में स्मिथ कथित तौर पर ‘हां’ कहते हैं. स्मिथ का जवाब सुनने के बाद कोहली के चेहरे का पूरा एक्सप्रेशन बदल जाता है और वो उन्हें गले लगा लेते हैं.

Image embed

ये भी पढ़ें: स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट को कहा बाय-बाय, भारत से सेमीफाइनल हार का भी जिक्र किया

दरअसल, 5 मार्च को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्मिथ के हवाले से एक बयान जारी किया गया. बयान के मुताबिक, स्मिथ ने अपने साथियों को बताया कि वो सेमीफाइनल मुकाबले में मिली हार के तुरंत बाद ही वो एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं. स्मिथ ने कहा,

Image embed

युवराज ने लिखा फेयरवेल पोस्ट

वहीं स्मिथ के रिटायरमेंट पर युवराज सिंह ने एक लंबा-चौड़ा फेयरवेल पोस्ट लिखा है. युवी ने X पोस्ट में लिखा,

Image embed
Image embed

स्मिथ ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ 73 रन की पारी खेली थी. हालांकि, इस पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को मैच में हार का सामना करना पड़ा था. स्टीव स्मिथ 2015 और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप विनिंग ऑस्ट्रेलियन स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके हैं. स्टीव स्मिथ के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 170 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 43.28 के औसत से 5800 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 86.96 का रहा. स्मिथ ने 12 शतक और 35 अर्धशतक लगाए. 

वीडियो: विराट कोहली की सेंचुरी पर फैंस ने गजब का हल्ला काटा

Advertisement

Advertisement

()