ड्वेन ब्रावो. वेस्ट इंडीज क्रिकेट के आधारस्तंभों में से एक. शनिवार, 6 नवम्बर कोवेस्ट इंडीज टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2021 में अपना आखिरी मुकाबला खेला. और इसके साथही टीम के ऑल-राउंडर ड्वेन ब्रावो ने भी विंडीज कलर्स में अपना आखिरी मुकाबला खेललिया है. ड्वेन ब्रावो ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली है और अब वो मरूनजर्सी में नहीं दिखेंगे. हालांकि ब्रावो ने साफ कर दिया कि वह फ्रैंचाइजी क्रिकेटजारी रखेंगे. ब्रावो ने कहा कि जब तक उनकी बॉडी सपोर्ट करेगी, वह फ्रेंचाइजीक्रिकेट खेलते रहेंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए इस मैच के बाद ब्रावो ने अपनेफ्यूचर प्लान से लेकर रिटायरमेंट लेने और 2019 में रिटायरमेंट से वापस आने पर खुलकरबात की. भविष्य में क्रिकेट जारी रखने पर उन्होंने कहा, ‘मैं अभी कुछ सालों तकफ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलूंगा, जब तक मेरी बॉडी मुझे सपोर्ट करती है.’ रिटायरमेंट परबात करते हुए ब्रावो ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ये मेरे लिए गेम से दूर जाने और अगलीपीढ़ी के युवा खिलाड़ियों, जिनसे मेरी अच्छी दोस्ती है, उनको अवसर देने का सही मौकाहै. मैं आस-पास ही रहूंगा, लेकिन जानकारी के देने के लिए. नए ग्रुप के साथ अपनाअनुभव शेयर करूंगा, उम्मीद करूंगा कि उनका करियर भी 12 से 18 साल का हो.’ बता देंकि ब्रावो एक बार पहले भी रिटायर हो चुके हैं. बाद में उन्होंने रिटायरमेंट सेवापसी कर ली थी. इस विषय पर उन्होंने कहा, ‘मेरा लक्ष्य था कि मैं कुछ साल पहले हीरिटायर हो जाता. लेकिन जब लीडरशिप में बदलाव आता है, तो आपके दिल में भी बदलाव आताहै. और मैं वेस्ट इंडीज क्रिकेट के लिए और भी बहुत कुछ करना चाहता था, क्योंकि मैंशारीरिक रूप से अच्छे स्पेस में था और क्रिकेट को इंजॉय कर रहा था.’ ड्वेन ब्रावोने क्रिस गेल के बारे में भी बात की. क्रिस गेल के इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने सेजुड़े सवालों पर उन्होंने कहा, ‘उसने (गेल) आधा कहा. वो आधा रिटायर हुआ है. उसमेंअभी भी कुछ क्रिकेट बाकी है. मुझे नहीं पता कि उसने अभी क्या फैसला किया है.' इसकेसाथ ही ब्रावो ने फ्यूचर में कोचिंग देने पर भी बात की. वो बोले, ‘ये उचित है. मैंउस खेल को वापस देना पसंद करूंगा, जिसने मुझे इतना सब दिया है.’ बताते चलें कि T20इंटरनेशनल में ब्रावो के नाम 1255 रन और 78 विकेट हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया केखिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में ब्रावो सिर्फ 10 रन ही बना पाए, साथ ही उन्हें कोईविकेट भी नहीं मिला.