बेटे के साथ फील्ड पर उतरने वाले हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पता है कब?
रोनाल्डो जूनियर ने जूनियर सिस्टम में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने युवेंट्स अंडर-9 टीम के लिए 23 मैचों 58 गोल किए हैं. वहीं अल नस्र की अंडर-15 टीम के लिए वह 27 मैच में 56 गोल कर चुके हैं.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल फील्ड पर कई कमाल किए हैं. उन्होंने इस खेल के कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए, चाहे वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल हो या फिर क्लब फुटबॉल. इन रिकॉर्ड्स की लिस्ट में अब रोनाल्डो एक और रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. इस बार वह इसमें अकेले नहीं है. उनके साथ होंगे उनके बेटे रोनाल्डो जूनियर. पूरी बात क्या है, आईए समझाते हैं.
बेटे के साथ खेलेंगे रोनाल्डोGoal.com के मुताबिक सऊदी प्रो लीग क्लब अल नस्र क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सीनियर टीम में प्रमोट करने वाला है. ऐसे में अगले सीजन में बाप-बेटे की यह जोड़ी एक साथ इस क्लब के लिए खेलती हुई दिख सकती है.
रिपोर्ट के मुताबिक 15 साल के जूनियर रोनाल्डो ने क्लब के यूथ सिस्टम में काफी प्रभावित किया है. इसी वजह से अगले सीजन में उन्हें मौका दिया जा सकता है. जूनियर रोनाल्डो इससे पहले रियल मैड्रिड, युवेंट्स और मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब की एकेडमी का हिस्सा रह चुके हैं.
यह भी पढ़ें- कोच को मारा, 20 टांके लगे, एसोसिएशन ने तीन फर्स्ट क्लास क्रिकेटर्स को निलंबित किया
यह जूनियर के लिए बहुत बड़ा मौका है. रोनाल्डो खुद इसके लिए बहुत उत्साहित हैं. इस सीजन के आखिर में क्रिस्टियानो जूनियर का टेस्ट होगा, और उसके बाद आखिरी फैसला किया जाएगा.
रोनाल्डो ऐतिहासिक 1000वें गोल के करीब है, और इस राह में अगर उन्हें अपने बेटे का साथ मिलता है तो यह उनके लिए एक सपने जैसा होगा. रिपोर्ट के मुताबिक रोनाल्डो जूनियर का प्रदर्शन अच्छा रहा है. उन्होंने युवेंट्स अंडर-9 टीम के लिए 23 मैचों 58 गोल किए हैं. वहीं, अल नस्र की अंडर-15 टीम के लिए वह 27 मैच में 56 गोल कर चुके हैं.
रोनाल्डो के नाम हैं कई रिकॉर्डरोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर हैं. उन्होंने पुर्तगाल के लिए 120 से अधिक गोल दागे हैं, जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
ट्रॉफियों की बात करें तो रोनाल्डो 5 बार Ballon d'Or जीत चुके हैं. उन्होंने अपने करियर में 5 बार चैंपियंस लीग का खिताब जीता है. नेशनल टीम के साथ उन्होंने UEFA Euro 2016 और UEFA Nations League भी अपने नाम किया. हालांकि, रोनाल्डो अपनी टीम पुर्तगाल को कभी फीफा वर्ल्ड कप नहीं जिता पाए. इस बार के टूर्नामेंट में वो फिर से इसकी कोशिश करेंगे.
वीडियो: अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद में लगाई सेंचुरी, कौन से रिकॉर्ड्स तोड़े?

