The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Cricket World Cup 2023 India-Pakistan match to be played on 14 October now

15 अक्टूबर को नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का मैच, ये खबर पढ़ खुशी से हैरान हो जाएंगे

एक बदलाव के चलते वर्ल्ड कप के कई मैचों का शेड्यूल बदलने वाला है.

Advertisement
pic
2 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 2 अगस्त 2023, 04:26 PM IST)
Cricket World Cup 2023 India-Pakistan match to be played on 14 October now
वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. (फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023. भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला पहले 15 अक्टूबर को होना था. अब ये मैच एक दिन पहले, यानी 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. ईएसपीएन क्रिकइन्फो में छपी खबर के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नए शेड्यूल पर सहमति भी जाहिर कर दी है. हालांकि, ICC की तरफ से नया शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक इस मैच की तारीख में बदलाव के कारण पाकिस्तान के वर्ल्ड कप शेड्यूल में और भी बदलाव हुए हैं. हैदराबाद में खेला जाने वाला श्रीलंका और पाकिस्तान मैच अब 12 अक्टूबर की जगह 10 अक्टूबर को खेला जाएगा. कहा जा रहा है कि इससे पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ मैच से पहले तैयारी का ठीक-ठाक समय मिल जाएगा.

भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख में बदलाव के बारे में बोलते हुए BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने बताया कि ये बदलाव नवरात्रि की वजह से नहीं किया गया है. शाह के मुताबिक कई देशों ने अपने शेड्यूल में बदलाव का आग्रह किया था. जिसके बाद ये फैसला लिया गया है.

भारत-पाकिस्तान मैच में हुए बदलाव के कारण कई और मैचों में बदलाव होने की संभावना है. इससे पहले 14 अक्टूबर का दिन डबल हेडर था. इस दिन चेन्नई में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड और दिल्ली में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच होना है. ऐसी खबरें हैं कि अब अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच होना वाला मैच 13 अक्टूबर को कराया जा सकता है.

वर्तमान शेड्यूल

वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को पिछले वर्ल्ड कप की दोनों फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. ये मैच अहमदाबाद में होगा. पूरा टूर्नामेंट 46 दिनों का है.

भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी. जबकि टीम इंडिया का दूसरा लीग मैच 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ होगा. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 15 अक्टूबर को होना था. जो अब 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. मैच अहमदाबाद में होगा.

टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार, 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. जबकि दो सेमीफाइनल मैच 15 और 16 नवंबर को खेले जाएंगे. दोनों सेमीफाइनल में एक रिजर्व डे होगा. जबकि सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान अपने अधिकतर मैच बेंगलुरु और चेन्नई में खेलेगा. वहीं कुछ मैच हैदराबाद और कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले जाएंगे.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी, BCCI ने बड़ा ऐलान करते हुए ये कहा

Advertisement

Advertisement

()