ऐसा लग रहा जैसे उन्हें समुद्र में धक्का दे दिया... गंभीर ने हार के बाद शुभमन पर बड़ी बात बोल दी
कोच Gautam Gambhir ने कप्तान Shubman Gill को लेकर बयान दिया है. गिल ने पहली इनिंग में 147 रन बनाए थे. वहीं, कोच ने टेलेंडर्स को लेकर भी बड़ी बात कह दी है. उन्होंने किसी को भी हार का जिम्मेदार बताने से इंकार कर दिया है.

लीड्स टेस्ट (Leeds Test) में टीम इंडिया (Team India) की हार के पीछे सिर्फ बॉलर्स नहीं थे. टीम इंडिया का लोअर बैटिंग ऑर्डर का कोलैप्स भी हार की सबसे अहम वजह थी. पहली इनिंग में टीम ने 41 रन के भीतर 7 विकेट गंवा दिए थे. दूसरी इनिंग में भी कहानी लगभग वैसी ही रही. टीम ने 31 रन के भीतर 6 विकेट गंवा दिए. इसके कारण दोनों ही इनिंग में मजबूत स्थिति में होने के बावजूद टीम इंडिया मैच में बढ़त नहीं बना पाई. अब इसे लेकर कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बड़ी बात कह दी है. कोच ने कप्तान शुभमन गिल की खूब तारीफ की है.
टेलेंडर्स पर गंभीर का दो टूक जवाबटीम इंडिया के नंबर 8 से लेकर 11 तक के बैटर, दोनों इनिंग में सिर्फ 9 रन जोड़ सके. लेकिन, सबसे अजीब बात ये थी कि वो बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हुए वो भी तब जब नॉन स्ट्राइकर एंड पर स्पेशलिस्ट बैटर मौजूद था. हालांकि, कोच गंभीर ने साफ कह दिया कि वो किसी को भी इस हार का जिम्मेदार नहीं मानते. उन्होंने कहा,
ये भी पढ़ें : 5 सेंचुरी, बुमराह का फाइफर, फिर भी इन तीन वजहों से टीम इंडिया हारी लीड्स टेस्ट!
गिल को लेकर क्या बोले कोच?बतौर कप्तान शुभमन गिल ये पहला मुकाबला खेल रहे थे. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बतौर कप्तान ये उनका छठा मैच ही था. हालांकि, पहली इनिंग में उन्होंने 147 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड में अपनी पहली सेंचुरी लगाई थी. कोच गंभीर का मानना है कि गिल के पास बतौर कप्तान अनुभव कम है, लेकिन उनमें वो क्षमता है कि वो बाउंस बैक कर सकते हैं. गंभीर ने कहा,
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछली बार जब टीम इंडिया ने यहां मुकाबला खेला था, तब इंग्लैंड ने चौथी इनिंग में रिकॉर्ड 378 रन चेज कर लिए थे.
वीडियो: शुभमन गिल के विकेट से हुई शुरुआत, आधे घंटे के भीतर गंवाए 7 विकेट

.webp?width=60)

