डेब्यू मैच में आउट होने पर रो रहे थे पुजारा, फिर सचिन ने ऐसी बात कही कि...
Cheteshwar Pujara ने टेस्ट क्रिकेट में Indian Cricket Team के लिए डेब्यू 9 अक्टूबर 2010 को की थी. लेकिन, अपने डेब्यू पर वो 4 रन ही बना सके थे. इसके बाद वो बुहत दुखी थे और Sachin Tendulkar ने उन्हें मोटिवेट किया था.

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) लंबे समय तक इंडियन टेस्ट क्रिकेट टीम (Indian Test Cricket Team) के पिलर रहे हैं. हालांकि, उनका ये सफर साल 2010 में शुरू हुआ था. जब दिग्गजों से लैस टीम में सौराष्ट्र (Saurashtra) के एक यंग लड़के को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में डेब्यू करने का मौका मिला था. कारण वी वी एस लक्ष्मण (VVS Laxman) का चोटिल होना. तारीख थी 9 अक्टूबर 2010. बेंगलुरु में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हुआ. और चेतेश्वर को प्लेइंग XI में जगह मिली. लेकिन, अपने डेब्यू पर वह 4 रन ही बना सके. उनके लिए ये इनिंग कितनी मुश्किल थी और इस पर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने उन्हें क्या सलाह दी. इसके बारे में पुजारा ने विस्तार से बताया.
पुजारा ने क्या बताया'लल्लनटॉप' के स्पेशल वीकली प्रोग्राम 'गेस्ट इन द न्यूज़रूम' में जब पुजारा से इस मुद्दे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया,
बेंगलुरु में हुए इस मैच की पहली इनिंग में दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने डबल सेंचुरी लगाई थी. हालांकि, पहले दिन का खेल खत्म होने तक सचिन 120 रन पर नॉटआउट थे. वो तब क्रीज पर ही थे जब पुजारा आउट हुए थे. स्टंप्स के बाद सचिन के साथ बातचीत को लेकर पुजारा ने बताया,
पुजारा ने आगे कहा,
ये भी पढ़ें : पुजारा ने वॉर्नर को ऐसा स्लेज कर दिया कि डेविड नजरें नहीं मिलाते थे!
अंतिम बार WTC फाइनल में खेले थे पुजाराचेतेश्वर पुजारा लंबे समय से इंडियन क्रिकेट टीम से बाहर हैं. उन्होंने अंतिम बार इंडियन टीम की वाइट्स 2023 WTC फाइनल में पहनी थी. जब इंडियन टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था. वो इंग्लैंड सीरीज में टीम में वापसी के कॉल का वेट कर रहे थे. लेकिन, इस दौरे पर भी उन्हें टीम में नहीं चुना गया है. इससे अब भविष्य में उन्हें मौका मिलने की उम्मीद भी बहुत कम हैं.
वीडियो: IPL 2025: पैट कमिंस-ईशान किशन ने कैसे बढ़ा दी RCB की मुश्किलें? पंजाब खुश

.webp?width=60)

