The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Cheteshwar Pujara hits 20 fours, 5 sixes in second consecutive hundred in Royal London ODI Cup

चेतेश्वर पुजारा ने 20 चौके और 5 छक्के जड़ एक बार फिर जमाया धमाकेदार शतक

चेतेश्वर पुजारा ने 131 गेंदों में 174 रन ठोक किया कमाल.

Advertisement
pic
14 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 14 अगस्त 2022, 09:19 PM IST)
Cheteshwar Pujara
चेतेश्वर पुजारा (फोटो: ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंग्लैंड में भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) के बल्ले से रन निकलना जारी है. काउंटी चैंपियनशिप में कई शानदार पारियां खेलने के बाद अब पुजारा ने रॉयल लंदन वनडे कप में भी अपनी फॉर्म को बरकरार रखा है. ससेक्स (Sussex) के कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने रविवार 14 अगस्त को सरे (Surrey) के खिलाफ रॉयल लंदन वनडे कप (Royal London ODI Cup) मैच में लगातार दूसरा शतक लगाया है. उन्होंने 131 गेंदों में 174 रन की पारी के दौरान 20 चौके और पांच छक्के जड़े. इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत यह पुजारा के करियर का सर्वश्रेष्ठ लिस्ट ए स्कोर भी हो गया है. 

पुजारा की पारी ने ससेक्स को 50 ओवर्स में छह विकेट के नुकसान पर 378 का स्कोर बनाने में मदद की. पुजारा, जो नियमित कप्तान टॉम हैन्स की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई भी कर रहे हैं. बल्लेबाजी करने तब उतरे जब सरे के खिलाफ़ 3.2 ओवर में उनकी टीम दो विकेट पर नौ रन के स्कोर पर थी. पुजारा ने टॉम क्लार्क के साथ तीसरे विकेट के लिए 205 रन जोड़ ससेक्स को मुश्किल से बाहर निकालने में बड़ा योगदान दिया. क्लार्क जहां 104 रन पर आउट हो गए. वहीं पुजारा ने एक छोर को संभाले रखा. इसके बाद उन्होंने 103 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. अपने शतक के तुरंत बाद, भारतीय खिलाड़ी ने गियर बदल गेंद को बेहतर स्ट्राइक रेट से मारना शुरू कर दिया. पुजारा ने अगली 28 गेंदों में 74 रन बनाए. 48वें ओवर में उनकी पारी समाप्त हो गई लेकिन तब तक उन्होंने 131 गेंदों पर 174 रन बना लिए थे. उन्होंने 20 चौकों और 5 छक्कों की मदद से अपनी पारी खेली. इस बीच, सरे के लिए, कॉनर मैक्कर ने दो विकेट लिए, वहीं बाकी सभी गेंदबाज़ों को एक-एक विकेट मिला.

इससे पहले शुक्रवार को पुजारा ने वार्विकशॉ के खिलाफ़ खेलते हुए 79 गेंदों में 107 रन की पारी खेली थी. जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे. 34 वर्षीय पुजारा काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन दो में सनसनीखेज पारियों के साथ धमाल मचा रहे हैं. जहां उन्होंने अपनी 13 पारियों में 109.40 की औसत से 1094 रन के साथ दूसरे सबसे अधिक रन बना लिए हैं. सीज़न के दौरान उनके 100+ के पांच स्कोर में तीन दोहरे शतक शामिल रहे. उनमें से आखिरी दोहरा शतक जुलाई में मिडलसेक्स के खिलाफ काउंटी चैम्पियनशिप की डेब्यू कप्तानी के दौरान आया था. 

अप्रैल में डर्बीशॉ के खिलाफ सीज़न की अपनी पहले आउटिंग में पुजारा के नाबाद 201 रन दो साल से अधिक समय के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका पहला ट्रिपल डिजिट स्कोर था. इससे पहले उनका आखिरी शतक जनवरी 2020 में सौराष्ट्र के लिए कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में आया था. ससेक्स के लिए अपनी शानदार पारियों के चलते अंततः  जुलाई में पुजारा को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए नेशनल टीम में वापस बुलाया गया था.  जिसमें उन्होंने ओपनिंग करते हुए 13 और 66 रन बनाये. 

भारतीय टेस्ट टीम के अहम बल्लेबाज़ पुजारा ने 2020 की शुरुआत के बाद से सबसे लंबे समय तक 26.29 औसत से खेल दिखाया. जिसके चलते उन्हें फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ डोमेस्टिक सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था. 

CWG 2022 में इंडियन वेटलिफ्टर्स ने कुल 10 मेडल जीत मेडल टैली टॉप की

Advertisement

Advertisement

()