Champions Trophy: विराट, शुभमन या राहुल नहीं, रोहित ने इस खिलाड़ी को बताया जीत का ‘साइलेंट हीरो’
Champions Trophy 2025: एक अहम मोड़ पर जब भारत 252 रनों का पीछा करते हुए 122 रनों पर तीन विकेट खो चुका था तो अय्यर ने चौथे विकेट के लिए अक्षर पटेल के साथ 61 रनों की अहम और ज़रूरी साझेदारी जमाई. इस संभली हुई पारी ने ही भारत को जीत की तरफ बढ़ाया. उन्होंने अपनी तरफ से अहम 48 रनों जोड़े.

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत ली है. अब रोहित ने जीत के पीछे के ‘साइलेंट हीरो’ का नाम बताया है. दिलचस्प बात यह है कि इसमें विराट कोहली, शुभमन गिल या के.एल. राहुल का नाम नहीं है. रोहित ने श्रेयस अय्यर को जीत का ‘साइलेंट हीरो’ बताया है. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली थी. उन्होंने टीम को उस मोमेंट पर संभाला, जब जीत की दावेदारी कमज़ोर पड़ने लगी थी.
एक अहम मोड़ पर, जब भारत 252 रनों का पीछा करते हुए 122 रनों पर तीन विकेट खो चुका था, तो अय्यर ने चौथे विकेट के लिए अक्षर पटेल के साथ 61 रनों की अहम और ज़रूरी साझेदारी निभाई. इस संतुलित पारी ने ही भारत को जीत की ओर बढ़ाया. उन्होंने अपनी तरफ से महत्वपूर्ण 48 रन जोड़े. उन्हें जीत का ‘साइलेंट हीरो’ बताते हुए रोहित ने कहा...
ये भी पढ़ेः रोहित शर्मा फिट भी हैं और हिट भी, सुनाने वालों के मुंह पर जड़ दिया ताला
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में श्रेयस अय्यर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में वे सिर्फ 15 रन ही बना पाए थे. हालांकि, उन्होंने जल्दी ही वापसी की और पाकिस्तान के खिलाफ 56 रनों की ज़रूरी पारी खेली. तब अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ 114 रनों की जबरदस्त साझेदारी की थी.
लीग मैच में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भी श्रेयस ने दिखाया कि उनमें दबाव वाली परिस्थितियों में भी प्रदर्शन करने की क्षमता है. विराट कोहली के आउट होने के बाद भारत मात्र 30 रनों पर तीन अहम विकेट खो चुका था और संघर्ष कर रहा था. यहीं से अय्यर ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत की ओर बढ़ाया. उन्होंने 98 गेंदों पर 79 रनों की अहम पारी खेली. इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अय्यर ने दबाव की स्थिति में अपनी क्षमता साबित की थी.
ये भी पढ़ेंः रिटायरमेंट के सवाल पर कोहली ने कुछ ऐसा कहा कि बड़ा इशारा मिल गया!
श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा,
सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के आठवें ओवर में भारत का स्कोर दो विकेट पर 43 था. तब अय्यर ने एक बार फिर कदम बढ़ाया और कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की अहम साझेदारी की. इस साझेदारी की बदौलत भारत ने 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में सफलता हासिल की और फाइनल में अपनी जगह बनाई.
चैंपियंस ट्रॉफी के पांच मैचों में अय्यर ने 48.60 की औसत से कुल 241 रन बनाए. वे टूर्नामेंट के अंत में न्यूज़ीलैंड के रचिन रवींद्र के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे.
वीडियो: हार्दिक पंड्या, महिला क्रिकेट पर विश्व कप विनर आनंदिता किशोर ने क्या बताया?

.webp?width=60)

