The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Champions Trophy 2025 Virat Kohli on in odi retirement

रिटायरमेंट के सवाल पर कोहली ने कुछ ऐसा कहा कि बड़ा इशारा मिल गया!

Champions Trophy 2025 Final: Virat Kohli ने Kane Williamson के बारे में भी एक इमोशनल बात कही है. कोहली ने कहा कि अच्छे दोस्त को हारते हुए देखना दुखद है.

Advertisement
Champions Trophy 2025 Virat Kohli on in odi retirement
कोहली ने कहा कि ये टीम अगले 8 साल के लिए हर टीम से भिड़ने को तैयार है. (फोटो- AP)
pic
प्रशांत सिंह
9 मार्च 2025 (अपडेटेड: 9 मार्च 2025, 11:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा टीम इंडिया ने Champions Trophy 2025 का टाइटल जीत लिया है. तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने रिटायरमेंट को लेकर बात की (Virat Kohli on in ODI retirement). कोहली ने केन विलियमसन के बारे में भी एक इमोशनल बात कही. कोहली ने कहा कि अच्छे दोस्त को हारते हुए देखना दुखद है.

Image embed

मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए जब कोहली से केन विलियमसन के बारे में पूछा गया तो वो बोले,

Image embed

कोहली ने टीम की जीत पर कहा,

Image embed

रिटायरमेंट पर पूछे गए सवाल पर कोहली ने कहा,

Image embed

रोहित की कमाल पारी

इस फाइनल मैच में 252 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने ठोस शुरुआत की. पहले विकेट के लिए 18 ओवर 4 गेंद में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 105 रन जोड़े. गिल ने 31 रनों की पारी खेली. तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली सिर्फ 1 रन बना पाए. 27वें ओवर में रोहित शर्मा 76 रन बनाकर आउट हुए. इस वक्त टीम का स्कोर 122 रन था. रोहित ने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के जड़े.

रोहित के आउट होने के बाद चौथे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने 75 गेंद में 61 रन जोड़े. अय्यर ने 48 रनों की पारी खेली. इसके बाद केएल राहुल ने 33 गेंद पर 34 रन बनाकर मैच फिनिश किया. हार्दिक पंड्या ने 18 रन बनाए, वहीं जडेजा 9 रन बनाकर नाबाद रहे.

इससे पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने तेज शुरुआत की. विल यंग और रचिन रविंद्र ने पहले विकेट के लिए 7 ओवर पांच गेंदों में 57 रन जोड़ दिए. स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 15 रन के निजी स्कोर पर यंग को आउट किया. इसके बाद इन फॉर्म रविंद्र को कुलदीप यादव ने आउट किया. रविंद्र ने 29 गेंद में 37 रनों की पारी खेली.

कुलदीप ने अपने अगले ही ओवर में केन विलियमसन को चलता कर दिया. विलियमसन ने 11 रन बनाए. इसके बाद डेरिल मिशेल ने एक एंड संभाले रखा. मिशेल ने 101 गेंद में 63 रन बनाए. अंत में ग्लेन फिलिप्स ने 34 और माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद में 53 रनों की पारी खेली.

टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए. मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. मैच में शानदारी पारी के लिए रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ दी मैच मिला.

वीडियो: Champions Trophy Final: न्यूजीलैंड से 2 बार का बदला लेने उतरेगा भारत

Advertisement

Advertisement

()