पूरा ऑस्ट्रेलिया ये पारी याद रखेगा, भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में सिर्फ यही एक बंदा खड़ा रहा!
Steven Smith ने अपनी पारी में 96 गेंद खेलीं. उन्होंने 73 रन बनाए. स्मिथ की इस पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया. क्यों उनकी ये पारी बहुत महत्वपूर्ण थी?

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ Champions Trophy 2025 के सेमीफाइनल मैच में यादगार पारी खेल गए (Steven Smith innings against india in semifinal). ट्रिकी विकेट पर स्मिथ ने एक छोर संभाले रखा. चौथे ओवर में बैटिंग करने आए स्मिथ पारी के 37वें ओवर में आउट हुए. पेसर मोहम्मद शमी ने उनका विकेट लिया. लेकिन इससे पहले वो अपना काम कर चुके थे.
टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 36 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बना लिए थे. 37वां ओवर कराने आए मोहम्मद शमी की दूसरी बॉल पर एलेक्स कैरी ने एक रन लिया. स्ट्राइक पर स्मिथ आ गए. तीसरे गेंद पर स्मिथ ने दो रन लिए. चौथी बॉल शमी ने लो फुलटॉस कराई. स्मिथ ने आगे निकलकर बॉल को ऊपर से खेलने का प्रयास किया. लेकिन वो विफल रहे. बॉल स्मिथ के बैट से कनेक्ट ही नहीं हुई.
स्मिथ ने अपनी पारी में 96 गेंद खेली. उन्होंने 73 रन बनाए. स्मिथ ने इस पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया. लेकिन उनकी ये पारी इसलिए खास थी क्योंकि उन्होेंने चार बेहतरीन साझेदारियां कीं. ट्रेविस हेड के साथ उन्होंने 32 गेंद में 50 रन जोड़े. इसके बाद मार्नस लाबुशेन के साथ 56 रनों की पार्टनरशिप की. जॉस इंग्लिस के साथ 27 गेंद में 34 रन जोड़े.
इसके बाद स्मिथ ने 5वें विकेट के लिए एलेक्स कैरी के साथ 54 रन जोड़े. स्मिथ के आउट होने बाद आए मैक्सवेल भी ज्यादा देर विकेट पर नहीं बिता पाए. 38वें ओवर की तीसरी बॉल पर वो अक्षर पटेल को विकेट दे बैठे. मैक्सवेल ने मात्र 7 रन बनाए.
स्मिथ बोल्ड होते-होते बचे थेइससे पहले पारी के 14वें ओवर में स्टीव स्मिथ को बड़ा जीवनदान मिला था. अक्षर पटेल वो ओवर करा रहे थे. ओवर की आखिरी बॉल ने स्मिथ के बल्ले का एज लिया. और बॉल धीरे-धीरे रोल करके स्टंप की तरफ गई. बॉल स्टंप के निचले हिस्से पर लगी भी, लेकिन बेल्स नहीं गिरी. स्मिथ इस वक्त मात्र 23 रन पर थे.
मैच में टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 49 ओवर तीन गेंदों में 264 रन पर ऑलआउट हो गई. स्मिथ के अलावा एलेक्स कैरी ने 61 और लाबुशेन ने 29 रन बनाए. सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जिस टीम के साथ उतरी थी, उसी टीम के साथ वो ये मैच खेल रही है. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. कूपर कोनोली को मैथ्यू शॉर्ट की जगह लाया गया है. तनवीर सांघा स्पेंसर जॉनसन की जगह खेल रहे हैं.
वीडियो: Champions Trophy 2025: Axar Patel का दमदार परफॉर्मेंस, Rahul को भी रहेगा याद

.webp?width=60)

