The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Champions Trophy 2025 New zealand reaches into finals beating south africa NZ vs SA

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल तय, भारत के पास एक नहीं बल्कि दो बार का बदला लेने का मौका!

Champions Trophy 2025: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हरा दिया. फाइनल में IND vs NZ मैच 9 मार्च को होगा.

Advertisement
NZ vs SA, CT 2025, IND vs NZ
साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंची (फोटो: AP)
pic
रविराज भारद्वाज
5 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 10:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंडिया vs न्यूजीलैंड (IND vs NZ). चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (CT 2025) का फाइनल मुकाबला इन दोनों टीम्स के बीच खेला जाएगा. 5 मार्च को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हरा दिया. न्यूजीलैंड की जीत के हीरो रहे रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) और केन विलियमसन (Kane Williamson). दोनों प्लेयर्स ने शतकीय पारी खेली.

5 मार्च को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट खोकर 362 रन बनाए. जवाब में साउथ अफ्रीका 9 विकेट खोकर 312 रन ही बना सका. अब फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना 9 मार्च को टीम इंडिया से होगा. जहां इंडियन टीम के पास एक नहीं बल्कि दो-दो बार का बदला लेने का मौका होगा.

Image embed

टीम इंडिया के पास बदला लेने का मौका

पहला बदला साल 2000 की चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का होगा. जब न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से हरा दिया था. मैच में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया  ने 6 विकेट खोकर 264 रन बनाए थे. जिसे कीवी टीम ने दो बॉल बाकी रहते चेज कर लिया था. जबकि एक और मौका WTC फाइनल 2021 के बदला लेने का होगा. जब न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हरा दिया था. 

ये भी पढ़ें: Champions Trophy में असली जलवा इन बल्लेबाजों का, फाइनल में कोहली के पास बड़ा मौका

मैच में क्या हुआ?

बात SA vs NZ मैच की करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. कीवी टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही. विल यंग और रचिन रविंद्र ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े. यंग 21 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रविंद्र और विलियमसन के बीच बड़ी पार्टनरशिप देखने को मिली. दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 164 रनों की पार्टनरशिप की. रविंद्र ने 108 और विलियमसन ने 102 रनों की शतकीय पारी खेली. वहीं, डेरेल मिचल ने 49 रन  बनाए. आखिरी के ओवर्स में ग्लेन फिलिप्स ने 27 गेंदों पर 49 रनों की धुआंधार पारी खेल टीम के स्कोर को 350 रनों के पार पहुंचा दिया. कीवी टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 362 रन बनाए. चैंपियंस ट्रॉफी का ये रिकॉर्ड टोटल है.

जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. 20 रन के स्कोर पर ओपनर रयान रेकलटन पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान तेंबा बवूमा ने 56 और रासी वान डर डूसें ने 69 रनों की पारी खेल टीम को संभाला. हालांकि इन दोनों के आउट होने के बाद विकेट्स का पतझड़ लग गया. मिलर ने एक छोर संभाले रखा, जबकि दूसरे एंड से लागातार विकेट्स गिरते रहे. मिलर ने 67 बॉल पर 100 रनों की बेहतरीन पारी खेली.  बावजूद इसके साउथ अफ्रीका की टीम 50 ओवर के बाद 9 विकेट खोकर 312 रन ही बना सकी. अब 9 मार्च को फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा.

वीडियो: रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर BJP सांसद कंगना रनौत ने क्या कहा था?

Advertisement

Advertisement

()