The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Champions Trophy 2025 Kuldeep Yadav breaks new zealand top order ind vs nz

कुलदीप ने न्यूजीलैंड का टॉप ऑर्डर हिलाया, रविंद्र वाली बॉल तो देखने लायक है!

Kuldeep Yadav ने न्यूजीलैंड के इन फॉर्म रचिन रविंद्र और केन विलियमसन को पवेलियन भेजा.

Advertisement
Champions Trophy 2025 Kuldeep Yadav breaks new zealand top order ind vs nz
कुलदीप की गूगली रचिन के पैड और बैट के बीच से निकल गई. (फोटो- AP)
pic
प्रशांत सिंह
9 मार्च 2025 (अपडेटेड: 9 मार्च 2025, 04:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Champions Trophy 2025 का फाइनल मैच (India vs New Zealand). भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने पहले दो ओवरों में न्यूजीलैंड को दो तगड़े झटके दे दिए (Kuldeep Yadav). इसी के साथ कुलदीप ने ICC के वाइट बॉल टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी विकेट टैली में विकेट जोड़े. कुलदीप ने न्यूजीलैंड के इन फॉर्म रचिन रविंद्र और केन विलियमसन को पवेलियन भेजा.

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पहले 10 ओवर में एक विकेट खोकर 69 रन बना लिए थे. 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को चलता किया. इसके बाद क्रीज पर आए केन विलियमसन. 10वां ओवर कराने आए कुलदीप यादव. स्ट्राइक पर थे रचिन रविंद्र. कुलदीप ने पहली ही बॉल ऐसी डाली जो रचिन को समझ नहीं आई.

कुलदीप की गूगली रचिन के पैड और बैट के बीच से निकल गई. बॉल सीधे स्टंप्स पर जाकर लगी. कुलदीप का ये ICC के वाइट बॉल टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहला विकेट था. रचिन 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए. कुलदीप ने अपने पहले ओवर में 4 रन कंसीड किए.

Embed

13वां ओवर फिर से कुलदीप के हिस्से आया. ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप ने केन विलियमसन को भी पवेलियन भेज दिया. फ्लाइटेड बॉल को विलियमसन पढ़ नहीं पाए, और सीधा कैच कुलदीप को थमा बैठे. उन्होंने 14 गेंद में 11 रनों की पारी खेली. ODI क्रिकेट में ये तीसरा चांस था, जब कुलदीप ने विलियमसन को आउट किया. 6 पारी में कुलदीप ने उन्हें कुल तीन बार आउट किया है.

इससे पहले ICC फाइनल में विकेट नहीं लिए

कुलदीप यादव इससे पहले 2023 ICC वर्ल्ड कप फाइनल और 2024 ICC T20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेले थे. 2023 ICC वर्ल्ड कप फाइनल मैच में उन्होंने 10 ओवर बॉलिंग कराई थी. 56 रन देकर उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिला था. 2024 ICC T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में कुलदीप ने 4 ओवर में 45 रन दिए थे. उन्हें इस मैच में कोई विकेट नहीं मिला था.

खबर लिखे जाने तक पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में न्यूजीलैंड ने 4 विकेट खोकर 114 रन बना लिए थे. डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर मौजूद थे. भारत के लिए कुलदीप यादव ने दो, वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया है.

वीडियो: कुलदीप ने लिया विराट कोहली का बदला, फिर ऐसे सेलिब्रेट किया कि फैन्स हैरान रह गए!

Advertisement

Advertisement

()