The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Captain Shubman Gill and KL Rahul hits half century Shardul takes wickets

वार्मअप मैच में कप्तान गिल चमके, राहुल की भी फिफ्टी, शार्दुल ने बॉलिंग में किया कमाल

बेकेनहम में चल रहे चार दिन के इंट्रा स्क्वॉड वार्मअप मैच में KL Rahul ने फिफ्टी जड़कर अपनी क्लास दिखा दी है. उनके अलावा कप्तान Shubman Gill का बल्ला भी चला है. साथ ही Shardul Thakur को भी विकेट मिले.

Advertisement
Shubman Gill, KL Rahul, India A vs India, Shardul Thakur, BCCI, Nitish Kumar Reddy, Intra Squad Warmup Match
कैप्टन शुभमन गिल और केएल राहुल ने वार्मअप मैच में जड़ा पचासा. (फोटो)
pic
सुकांत सौरभ
14 जून 2025 (Published: 04:03 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंग्लैंड में केएल राहुल (KL Rahul) जब से लैंड हुए हैं, वो जबरदस्त फॉर्म में हैं. दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट की दोनों इनिंग्स में उन्होंने शानदार बैटिंग की थी. पहली इनिंग में सेंचुरी के बाद उन्होंने दूसरी में हाफ सेंचुरी लगाई थी. अब वार्मअप मैच में भी उन्होंने फिफ्टी जड़कर अपनी क्लास दिखा दी है. बेकेनहम में चल रहे चार दिन के इंट्रा स्क्वॉड वार्मअप मैच में उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का बल्ला भी चला है. गिल ने भी पचासा जड़कर कप्तानी करियर की शुरुआत जबरदस्त तरीके से की है.

चार दिन के इस वार्मअप मैच को फर्स्ट क्लास मैच का स्टेटस प्राप्त नहीं है. लेकिन, 20 जून से शुरू होने वाली सीरीज से पहले ये टीम के पास मैच प्रैक्टिस का लास्ट मौका है. क्लोज्ड डोर मुकाबले में किसी भी मीडिया या ब्रॉडकास्टर की एंट्री नहीं है. इसलिए, BCCI ने खुद सोशल मीड‍िया पर पोस्ट कर मैच के बारे में जानकारी दी है. BCCI ने इसे लेकर लिखा है, 

बेकेनहम. इंट्रा स्क्वॉड गेम का ओपनिंग डे शानदार रहा. केएल राहुल और कैप्टन शुभमन गिल की हाफ सेंचुरी. शार्दुल ठाकुर ने चटकाए विकेट.

ये भी पढ़ें : बावुमा ने किया ऑस्ट्रेलिया को परेशान, पर 'घटियापंती' के लिए पाकिस्तानी टीम की भद्द पिट गई!

शार्दुल-गिल को मिलेगा कॉन्फ‍िडेंस

दरअसल, शार्दुल ठाकुर के लिए इंग्लैंड लायंस के ख‍िलाफ दोनों अनऑफिशियल टेस्ट मैच अच्छे नहीं रहे थे. प्लेइंग XI में जगह के लिए उनके और नीतीश रेड्डी के बीच मुकाबला है. नीतीश के लिए दूसरा अनऑफ‍िशियल टेस्ट अच्छा रहा था. जहां उन्होंने बैट और बॉल दोनों से योगदान दिया था. वहीं, कप्तान शुभमन गिल का भी इंग्लैंड में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है. इंग्लैंड में उन्होंने अब तक 3 मैच खेले हैं. इनकी 6 इनिंग्स में वह सिर्फ 14.66 की औसत से 88 रन ही बना सके हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 28 रन है. यही कारण है कि वार्मअप मैच में इस इनिंग से उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा होगा. 

टीम इंडिया को इंग्लैंड के ख‍िलाफ 20 जून से 4 अगस्त के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. ये मुकाबले लीड्स के हेडिंग्ले, बर्मिंघम के एजबैस्टन, लंदन के लॉर्ड्स और द ओवल और मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाएंगे. इंडियन टीम इंग्लैंड में 2007 के बाद कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है.

वीडियो: कैच छूटा, उंगली टूटी... WTC फाइनल में स्टीव स्मिथ की चूक से ऑस्ट्रेलिया की हार तय?

Advertisement

Advertisement

()