जड्डू पर आरोप... हॉग ऑस्ट्रेलिया से बोले, चुप, एकदम चुप रहिए!
'इस पर और चर्चा की जरूरत ही नही है.'

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलियन टीम पहली पारी में 177 रन पर सिमट गई. कंगारू टीम रविंद्र जडेजा और रवि अश्विन की धारदार गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आई. हालांकि इन सबके बीच मैच के पहले दिन कुछ ऐसा भी हुआ, जिसे देख क्रिकेट फ़ैन्स कुछ समय के लिए हैरान रह गए.
ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट फॉक्स स्पोर्ट्स ने रविन्द्र जडेजा और मोहम्मद सिराज पर बेहूदे आरोप लगाने की कोशिश की. इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियन फ़ैन्स और मीडिया ने बवाल मचा दिया. इसमें उनको इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का साथ भी मिला. लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने ट्वीट कर अपने ही लोगों का मुंह बंद कर दिया है. हॉग ने जड्डू का साथ दिया है और कहा है कि इस मसले में चर्चा की ज़रूरत ही नही है.
हॉग ने ट्वीट किया,
# क्या है पूरा मामला?‘अगर आप नजदीक से देखें तो सिराज के हाथ पर क्रीम लगी हुई है, जो साफ दिख रहा है. जडेजा ने इसे अपनी उंगली पर लगाया. उन्होंने एक बार भी इसे बॉल पर नहीं लगाया. इस पर और चर्चा की जरूरत ही नहीं है.’
दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पारी के पांच विकेट गिर चुके थे. रविन्द्र जडेजा तीन विकेट ले चुके थे. वो एक नए स्पेल के लिए आए. एलेक्स कैरी और पीटर हैंड्सकॉम्ब क्रीज़ पर थे. टीवी पर दिखा, जडेजा ने सिराज के हाथ से कुछ लिया और इसके बाद उन्होंने अपनी स्पिनिंग फिंगर को उस चीज़ से रगड़ा. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने जब पूर्व ऑस्ट्रेलियन कैप्टन टिम पेन को ट्विटर पर टैग किया, तो उन्होंने जवाब में 'इंटरेस्टिंग' लिखा.
FOX क्रिकेट ने भी अपने ट्विटर पर इस घटना को लेकर ट्वीट किया,
# शास्त्री ने दिया करारा जवाब‘ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट की पहली पारी के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसको लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं.’
इस मामले पर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलियन मीडिया को मुंहतोड़ जवाब दिया है. शास्त्री के मुताबिक नागपुर की पिच पर गेंद को टर्न कराने के लिए कुछ और करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा,
# रेफरी को दी गई सफाई'मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सुना है. मैंने दो सवाल किए हैं. क्या ऑस्ट्रेलियन टीम को इससे कोई समस्या थी? जवाब था 'नहीं'. क्या मैच रेफरी हरकत में आए? उन्हें इसके बारे में बताया गया, जिसके बाद रेफरी सब कुछ साफ कर दिया और बात वहीं खत्म हो गई. हम किसी और की चर्चा क्यों कर रहे हैं? वैसे, इस ट्रैक पर आपको किसी चीज की जरूरत नहीं है, गेंद वैसे भी टर्न करेगी.'
वहीं ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे मामले को लेकर इंडियन टीम मैनेजमेंट ने ICC मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट से बात की है. टीम इंडिया ने उन्हें सूचित किया है कि रवींद्र जडेजा अपने बोलिंग हैंड की अंगुली पर दर्द से राहत दिलाने वाली क्रीम का इस्तेमाल कर रहे थे.
# मैच में क्या हो रहा है?पहले टेस्ट का दूसरा दिन. भारत ने 77 पर एक विकेट खोकर दिन की शुरुआत की थी. ऑस्ट्रेलिया ने मैच में वापसी की है. डेब्यू कर रहे टॉड मर्फ़ी ने रवि अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और श्रीकर भरत को चलता किया. डेब्यू कर रहे सूर्यकुमार यादव को नेथन लॉयन ने आउट किया. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने सात विकेट खोकर 321 रन बना लिए हैं. जड्डू 66 और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे.
वीडियो: Ind vs Aus 1st टेस्ट के पहले दिन के बाद रवि जडेजा ने क्या कहा?

