कैंसर से जूझ रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर की मदद करेगा BCCI, एक करोड़ देगा बोर्ड
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के कोच रह चुके Anshuman Gaikwad इस वक्त ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं. उनकी मदद के लिए कई पूर्व क्रिकेटर भी आगे आए हैं.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के कोच रह चुके अंशुमान गायकवाड़ इस वक्त ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं. उनकी मदद के लिए कई पूर्व क्रिकेटर आगे आए हैं. कपिल देव, मोहिंदर अमरनाथ, संदीप पाटिल, सुनील गावस्कर समेत अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने बीसीसीआई(BCCI) से भी अपने साथी खिलाड़ी अंशुमान की मदद के लिए मांग की थी. इसी क्रम में BCCI सचिव जय शाह ने इस मामले में बड़ा कदम उठाया है.
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, जय शाह ने अंशुमान गायकवाड़ के लिए एक करोड़ रुपये का फंड जारी करने का निर्देश दिया है. शाह ने अंशुमान गायकवाड़ के परिवार से भी बात करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. जय शाह ने कहा,
बोर्ड की मदद से पहले, बीमारी से जूझ रहे अंशुमान गायकवाड़ की मुश्किल समय में सहायता के लिए दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने अपनी पेंशन डोनेट करने का फैसला किया था. मोहिंदर अमरनाथ, संदीप पाटिल, मदन लाल, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, रवि शास्त्री और कीर्ति आजाद समेत अन्य पूर्व क्रिकेटर्स भी अपने साथी खिलाड़ी की मदद के लिए फंड जुटाने में आगे आए. और BCCI से अंशुमान को आर्थिक सहायता देने की गुहार की थी.
ये भी पढ़ें- IAS पूजा खेडकर की ऑडी कार पुलिस ने जब्त की, गाड़ी में लाल-नीली बत्ती लगाई थी
इस मामले पर कपिल देव ने स्पोर्टस्टार को बताया,
कपिल देव ने बातचीत के दौरान कहा कि हमारे पास ऐसा कोई सिस्टम नहीं है कि क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ियों की सहायता की जा सके. ऐसे में उन्होंने सुझाव दिया कि BCCI को उन लोगों को शामिल करने के लिए एक प्रणाली स्थापित करनी चाहिए जिन्होंने अपने समय में खेल की सेवा की थी. उन्होंने कहा,
अंशुमान गायकवाड़ का पिछले एक साल से लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है. अस्पताल के दौरे के दौरान, गायकवाड़ ने साथी खिलाड़ी संदीप पाटिल को अपना इलाज जारी रखने के लिए पैसों की तत्काल आवश्यकता के बारे में बताया. जिसके बाद संदीप पाटिल ने BCCI से आर्थिक मदद की मांग की थी.
71 साल के अंशुमान गायकवाड़ के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 1975 और 1987 के बीच भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले हैं. बाद में उन्होंने दो अलग-अलग कार्यकाल (1997-99 और 2000) में भारत के मुख्य कोच के रूप में सेवा दी है. अपने कोचिंग करियर के अलावा, गायकवाड़ ने 1992 -96 के बीच बतौर नेशनल सिलेक्टर भी काम किया है.
वीडियो: 'तौबा-तौबा' पर ऐसा डांस कि विदेशी भी कॉपी करने लगे, विकी कौशल ने क्या कमेंट किया?

.webp?width=60)

