The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • BCCI plans to replace U-23 one-day competition with T20 tournament

U-23 वनडे टूर्नामेंट T20 होगा, BCCI बड़ा बदलाव लाने जा रहा है

इस टूर्नामेंट को स्टेट A चैंपियनशिप के नाम से जाना जाता है. ये दो डिवीजन में खेला जाता है. एलीट और प्लेट. टूर्नामेंट बाकी मेंस डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स की तरह ही है.

Advertisement
pic
17 मई 2026 (पब्लिश्ड: 07:12 PM IST)
BCCI plans to replace U-23 one-day competition with T20 tournament
एलिट डिवीजन में तमिलनाडु मौजूदा चैंपियन है. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

BCCI इंडियन क्रिकेट में यंग प्लेयर्स के डेवलपमेंट के लिए एक अहम बदलाव करने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड अंडर-23 मेंस व्हाइट बॉल टूर्नामेंट को 50 ओवर वाले वनडे फॉर्मेट से हटाकर T20 फॉर्मेट में बदलने की योजना बना रहा है. ये बदलाव आने वाले डोमेस्टिक सीजन से लागू किया जा सकता है.

अभी तक ये टूर्नामेंट 50 ओवर का खेला जाता था, जो युवा प्लेयर्स को लंबे फॉर्मेट की तैयारी कराता था. लेकिन अब BCCI इसे T20 फॉर्मेट में बदलना चाहता है. इसके लिए स्टेट बॉडीज़ को अभी ऑफिशियल लेटर ने भेजा गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये फैसला लगभग तय है.

फिलहाल, इसे स्टेट A चैंपियनशिप के नाम से जाना जाता है. ये दो डिवीजन में खेला जाता है. एलीट और प्लेट. टूर्नामेंट बाकी मेंस डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स की तरह ही है.

एलिट डिवीजन में तमिलनाडु मौजूदा चैंपियन है. टीम ने 1 दिसंबर 2025 को वानखेड़े स्टेडियम में उत्तर प्रदेश को हराकर खिताब जीता था.

प्लेट चैंपियनशिप में मेघालय ने मिजोरम को हराया. फाइनल 19 नवंबर 2025 को महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. वहीं, मल्टी-डे रेड बॉल टूर्नामेंट के लिए सीके नायडू ट्रॉफी खेली जाती है. एलिट कैटेगरी में तमिलनाडु ने इसमें महाराष्ट्र को हराकर खिताब जीता था.

क्यों हो रहा है ये बदलाव?

T20 क्रिकेट आज दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय फॉर्मेट है. IPL की वजह से युवा खिलाड़ी T20 में ज्यादा स्किल दिखा रहे हैं. BCCI का मानना है कि U-23 लेवल पर T20 टूर्नामेंट खेलने से खिलाड़ियों की फिटनेस, पावर हिटिंग, तेज गेंदबाजी और फील्डिंग में बेहतर सुधार आएगा. आधुनिक क्रिकेट में T20 स्किल्स बहुत जरूरी हो गई हैं. IPL, इंटरनेशनल T20 लीग्स और नेशनल टीमें अब T20 फॉर्मेट को ज्यादा महत्व दे रही हैं.

अगर युवा खिलाड़ी U-23 स्तर पर ही T20 खेलेंगे तो वो जल्दी सीनियर टीम के लिए तैयार हो सकेंगे. ये बदलाव उन खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद साबित होगा जो IPL में चांस ढूंढ रहे हैं. T20 में ज्यादा मैच खेलने का मौका मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और बड़े टूर्नामेंट में प्रदर्शन बेहतर होगा.
 

वीडियो: BCCI खिलाड़ियों के लिए लागू करने वाला है सख्त नियम?

Advertisement

Advertisement

()