जल्दी ही घोषित हो सकती हैं विमिंस IPL के पहले सीज़न की तारीखें!
मेंस IPL के 15वें सीज़न और विमिंस T20 चैलेंज 2022 के बाद अब BCCI ने विमिंस T20 क्रिकेट के विस्तार की तैयारी पूरी कर ली है.

मेंस IPL के 15वें सीज़न और विमिंस T20 चैलेंज 2022 के बाद अब BCCI ने विमिंस T20 क्रिकेट के विस्तार की तैयारी पूरी कर ली है. सूत्रों के मुताबिक़ अब BCCI विमिंस IPL के आयोजन के लिए विंडो तलाश रही है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने IPL 2022 के दौरान विमिंस IPL आयोजित करने पर चर्चा की है.
इसमें विमिंस IPL के आयोजन के लिए दो विकल्पों पर चर्चा की गई. पहला विकल्प मार्च/अप्रैल और दूसरा सितंबर/अक्टूबर बताया जा रहा है. साथ ही, BCCI मेंस IPL के अगले सीजन की शुरुआत मई में करने पर भी विचार कर रही है.
BCCI विमिंस IPL के पहले सीज़न की शुरुआत मार्च 2023 में करना चाहती है, ताकि विदेशी प्लेयर्स भी इसमें हिस्सा ले सकें. इसके साथ ही बोर्ड सितंबर की विंडो पर भी गौर कर रहा है. बता दें जुलाई से नवंबर के बीच कैरेबियन प्रीमियर लीग, द हंड्रेड और महिला बिग बैश लीग का आयोजन होता है. और इसी वजह से BCCI मार्च में टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहती है.
विमिंस IPL के पहले सीज़न में कुल छह टीमें खेलती हुई नजर आएंगी. इसमें कई विदेशी नाम भी शामिल होंगे. मेंस IPL की कई टीम्स ने विमिंस IPL में दिलचस्पी दिखाई है. इन टीम्स में KKR, RR और CSK का नाम शामिल बताया जा रहा है.
# Women's IPL
विमिंस IPL के कार्यक्रम को कई वर्तमान क्रिकेटर्स का सपोर्ट मिल रहा है. हालांकि अभी भी इसके विस्तार को रियलिटी में बदलना बाकी है. बता दें कि इस साल भी विमिंस T20 चैलेंज का आयोजन मेंस IPL के साथ किया गया था. सबसे पहले तरह का आयोजन साल 2018 में सिंगल मैच के रूप में किया गया था.
उस वक्त IPL ट्रेलब्लेज़र और IPL सुपरनोवा नाम की टीम्स आपस में भिड़ी थीं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सुपरनोवा ने ट्रेलब्लेज़र को तीन विकेट से हराकर पहला मुकाबला जीता था. 2019 में इस प्रतियोगिता का विस्तार करते हुए वेलोसिटी नाम की एक और टीम को शामिल किया गया.
फाइनल में सुपरनोवा ने वेलोसिटी को चार विकेट से हराकर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया था. वहीं साल 2020 में ट्रेलब्लेज़र ने फाइनल में सुपरनोवा को 16 रन से हराकर अपना पहला खिताब जीता. जबकि विमिंस T20 चैलेंज 2022 में सुपरनोवा ने वेलोसिटी को चार रन से हराकर अपना तीसरा खिताब जीता.
इन टीम्स में स्टार भारतीय खिलाड़ी- हरमनप्रीत कौर, स्मृति राउत, मिताली राज, शफाली वर्मा के साथ सूजी बेट्स, एलिसा हीली, डैनिएल वॉट, बेथ मूनी जैसी विदेशी स्टार्स भी शामिल थीं.
IPL 2022 में किन युवा भारतीयों ने अपना दम दिखाया?

