The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • BCCI announces Rs 131 crore cash reward for T20 World Cup winning team

रोहित शर्मा की चैंपियन टीम से भी ज्यादा पैसा, सूर्या ब्रिगेड को BCCI ने कर दिया मालामाल

साल 2024 का T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली रोहित शर्मा की टीम को भी BCCI ने इनाम राशि दी थी. बोर्ड ने उस वक्त टीम को 125 करोड़ रुपये दिए थे.

Advertisement
BCCI announces Rs 131 crore cash reward for T20 World Cup winning team
BCCI ने इंडियन टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को 131 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. (फोटो- PTI)
pic
प्रशांत सिंह
10 मार्च 2026 (अपडेटेड: 10 मार्च 2026, 01:20 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

T20 World Cup 2026 में रिकॉर्ड जीत के बाद BCCI ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए बड़ी घोषणा कर दी है. बोर्ड ने टीम को 131 करोड़ रुपये का कैश रिवॉर्ड देने का ऐलान किया है (BCCI announces cash reward). ये 2024 की टूर्नामेंट विनिंग टीम को मिले कैश प्राइज से काफी ज्यादा है.

इंडियन टीम ने तीसरी बार T20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती है. और लगातार दूसरी बार उन्होंने ये खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम पहली टीम बनी जिसने अपना टाइटल डिफेंड किया है. और इसी का टीम को रिवॉर्ड भी मिला. BCCI ने इंडियन टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को 131 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है.

इससे पहले साल 2024 का T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली रोहित शर्मा की टीम को भी BCCI ने इनाम की राशि दी थी. बोर्ड ने उस वक्त टीम को 125 करोड़ रुपये दिए थे. यही नहीं, पिछले साल ODI वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला क्रिकेट टीम को भी बोर्ड ने 51 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी.

ICC से कितना पैसा मिला?

इस बार T20 वर्ल्ड कप की इनाम राशि पहले से ज्यादा थी. ICC ने कुल 11.25 मिलियन डॉलर (लगभग 101 करोड़ रुपये) का प्राइज पूल रखा था. यानी सभी टीमों को इसी में से पैसा दिया जाना था. हर टीम को बेसिक इनाम के तौर पर 1.12,500 डॉलर (करीब 1.03 करोड़ रुपये) मिले. साथ ही हर जीते हुए मैच के लिए अतिरिक्त 31,154 डॉलर (लगभग 28.64 लाख रुपये) दिए गए.

फाइनल जीतने वाली टीम भारत को, विजेता के रूप में 23,40,000 डॉलर (करीब 21.5 करोड़ रुपये) मिले हैं. वहीं रन-अप न्यूजीलैंड को 11,70,000 डॉलर (लगभग 10.75 करोड़ रुपये) का इनाम मिला.

टूर्नामेंट में अलग-अलग नंबर पर फिनिश करने वाली टीमों को भी पैसा मिला. वो इस प्रकार है-

सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को: 6,75,000 डॉलर (6.20 करोड़ रुपये)  
5 से 8 स्थान: 2,70,000 डॉलर (2.48 करोड़ रुपये)  
9 से 12 स्थान: 1,35,000 डॉलर (1.24 करोड़ रुपये)  
13 से 20 स्थान: 1,12,000 डॉलर (1.03 करोड़ रुपये)

वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 8 मार्च 2026 को खत्म हुआ. फाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. जबकि संजू सैमसन को पूरे टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट) का खिताब मिला.

फाइनल मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए. ये T20 वर्ल्ड कप फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ 89 रन बनाए और अभिषेक शर्मा ने 52 रनों की पारी खेली. दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी.

जवाब में न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई. जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने पहली ही गेंद पर रचिन रविंद्र को आउट किया और कुल 4 विकेट लिए. टिम साइफर्ट ने 52 रन बनाए, और मिचेल सैंटनर ने 43 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बैटर नहीं चला.

वीडियो: फाइनल में भारत की जीत के बाद बुमराह का जश्न, क्या कहा उन्होंने?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()