बांग्लादेशी प्लेयर्स को पाकिस्तान में बड़ा खतरा? PSL में खेलने पर अटक गया मामला!
बांग्लादेश के छह खिलाड़ी PSL की अलग-अलग टीमों में चुने गए हैं. लेकिन पता नहीं खेल पाएंगे या नहीं. बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दे दिया है. लेकिन अब BCB ने सरकार का रुख किया है. उसका कहना है कि पाकिस्तान में स्थिति सामान्य नहीं है.
.webp?width=210)
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भेजने से पहले दुविधा में है. बोर्ड ने अब इसके लिए सरकार से मंजूरी मांगने का फैसला किया है. बांग्लादेश के छह खिलाड़ी इस बार PSL की अलग-अलग टीमों में चुने गए. जिसके बाद BCB ने उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दे दिया. लेकिन अब BCB ने सरकार का रुख किया है.
बोर्ड ने कहा है कि सामान्य परिस्थितियों में तो NOC काफी होता है. खिलाड़ी जाते हैं, खेलते हैं और वापस आ जाते हैं. लेकिन इस बार स्थिति सामान्य नहीं है, क्योंकि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है और जिससे खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. इसलिए सरकार से सुरक्षा को लेकर राय ली जाएगी. अगर सरकार कहेगी कि पाकिस्तान जाना सुरक्षित है, तो खिलाड़ी जाएंगे. अन्यथा नहीं.
BCB के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन नजमुल आबेदीन ने क्रिकबज को बताया,
"हम सरकार से पूछेंगे कि क्या पाकिस्तान ट्रैवल करना सुरक्षित है या नहीं. अगर सरकार हरी झंडी देगी, तो उसके आधार पर बोर्ड फैसला लेगा.”
नजमुल ने आगे कहा,
ODI वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन भी वजह!"क्योंकि हमारे लिए वहां की स्थिति को समझना संभव नहीं है. सरकार ही इसे बेहतर तरीके से जान सकती है. सरकार को पता होगा, और अगर सरकार हमें बताएगी कि जाना सुरक्षित है और खिलाड़ी यात्रा कर सकते हैं, तो खिलाड़ी जाएंगे. हमने फैसला किया है कि इसके बाद हम NOC देंगे और प्लेयर्स खेलने जाएंगे. हालांकि, ये सब उस समय की स्थिति पर निर्भर करेगा."
इस बीच, BCB ने खिलाड़ियों को आंशिक NOC दिए हैं ताकि ज्यादातर खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहें. न्यूजीलैंड की टीम 13 अप्रैल को बांग्लादेश पहुंचेगी. सीरीज में 3 वनडे (17, 20, 23 अप्रैल) और 3 T20 (27, 29 अप्रैल और 2 मई) होंगे. ये मैच ढाका और चटगांव में खेले जाएंगे.
बता दें कि बांग्लादेश ICC ODI रैंकिंग में नौवें नंबर पर है. पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 से जीत के बाद वो ऊपर आए हैं. अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से जीतते हैं, तो आठवें नंबर की इंग्लैंड से उनका अंतर कम हो जाएगा. इंग्लैंड अभी 9 रेटिंग पॉइंट्स आगे है.
बांग्लादेश के ODI वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन के लिए ये सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है. इसलिए BCB नहीं चाहता कि PSL की वजह से वनडे टीम कमजोर हो.
PSL 2026 का सीजन 26 मार्च से 3 मई तक खेला जाएगा. बोर्ड ने मुस्तफिजुर रहमान को 26 मार्च से 12 अप्रैल तक और फिर 24 अप्रैल से 3 मई तक का NOC दिया है. वो टीम के लिए वनडे खेल सकेंगे, लेकिन T20 मिस करेंगे. तंजीद हसन तमीम, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राना और रिशाद हुसैन को 12 अप्रैल तक NOC दिया गया है. ये सभी दोनों फॉर्मेट खेलेंगे. वहीं परवेज हुसैन इमोन को 21 अप्रैल तक का NOC मिला है, वो सिर्फ T20 सेटअप का हिस्सा होंगे.
वीडियो: बांग्लादेश से मिली करारी हार के बाद, पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने सेलेक्टर्स को खूब सुनाया

.webp?width=60)
